
जयपुर. राजस्थान के कई शहरों में अचानक बदले मौसम के कारण बीती रात कुछ स्थानों पर बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिली है. इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. वहीं कुछ जिलों में तापमान सामान्य बना हुआ है. वहीं अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम का सक्रिय होना बताया है.
प्रदेश में कई जगहों पर तापमान बारिश के बावजूद 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है. मौसम के शुष्क बने रहने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी व बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
इन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद बदले मौसम के कारण कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखी गई, जिससे मौसम के ठंडक घुलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. बीते 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम का सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में बादल जमकर बरसे. दौसा में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि हनुमानगढ़ में 40 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी नमी आने के कारण ऐसी परिस्थिति बन रही है.
अगले दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में देखने को मिलेगा, जहां जमकर बारिश होने के साथ ही कई जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम का असर जयपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभाग में सबसे अधिक देखने को मिलेगा. इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.









