हड्डियों को मजबूत बनाना है तो खाएं राजमा चाट, वजन घटाने में भी मिलेगी मदद, 15 मिनट में होगी तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

राजमा चाट स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर होती है.
रातभर राजमा, छोले भिगोकर रखने से सुबह तक नरम हो जाते हैं.

राजमा चाट रेसिपी (Rajma Chaat Recipe): राजमा से तैयार होने वाली चाट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. आप अगर सेहत को लेकर अलर्ट रहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत टेस्टी और हेल्दी राजमा चाट के साथ कर सकते हैं. आमतौर पर राजमा को सब्जी या करी के तौर पर बनाकर खाया जाता है, लेकिन इससे बनने वाली चाट भी बेहद स्वादिष्ट होती है. राजमा चाट खाने से हड्डियों को मजबूती मिलने में मदद मिलती है. इसके साथ ही फाइबर से भरपूर राजमा खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है जो कि वजन घटाने में भी हेल्पफुल हो सकता है.
ब्रेकफास्ट में राजमा चाट का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे बनाना काफी आसान है और राजमा चाट मिनटों में तैयार हो जाती है. आप बच्चों के टिफिन में भी न्यूट्रिशन से भरपूर राजमा चाट को भेज सकते हैं. आइए जानते हैं राजमा चाट बनाने का आसान तरीका.

इसे भी पढ़ें: आम का अचार डालने के लिए अपनाएं आसान तरीका, नहीं खराब होगा अचार! सीखें रेसिपी

राजमा चाट बनाने के लिए सामग्री
राजमा उबले – 2 कप
आलू उबले – 2-3
छोले उबले – 1/2 कप
प्याज – 2
हरी मिर्च कटी – 2-3
टमाटर – 1
हरी धनिया पत्ती कटी – 1/2 कप
नींबू – 1
चाट मसाला – 1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
काला नमक – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

राजमा चाट बनाने की विधि
राजमा चाट बनाने के लिए सबसे पहले राजमा और छोले को साफ करें और उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. अगले दिन राजमा, छोले और आलू कुकर में डालें और 4-5 सीटियां लगाकर उबाल लें. इस बीच प्याज और टमाटर के बारीक टुकड़े काट लें. कुकर ठंडा होने के बाद राजमा, छोले एक बर्तन में निकाल लें और आलू के छिलके उतारकर उसके भी छोटे टुकड़े काट लें.

अब एक बड़े बर्तन में उबला राजमा, छोले और आलू के टुकड़े डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद चाट में बारीक कटे टमाटर और प्याज डालें और मिलाएं. अच्छी तरह से सभी चीजों को मिक्स करने के बाद कटी हरी मिर्च डालें. फिर चाटम मसाला, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक मिक्स कर दें. अब जरूरत के मुताबिक नींबू रस को राजमा चाट में डालकर मिला लें.

इसे भी पढ़ें: चावल नहीं इस बार बनाएं संतरे की खीर, इम्यूनिटी होगी बूस्ट, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल! सिंपल है बनाने का तरीका

सभी चीजों को एक मिनट तक अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आखिर में राजमा चाट में हरी धनिया पत्ती डालें और मिक्स करें. स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर राजमा चाट बनकर तैयार है. इसे ब्रेकफास्ट में या फिर दिन के वक्त खाया जा सकता है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें