Ghaziabad: पैसिफिक मॉल के 8 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 61 युवतियां और 39 युवकों को पकड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पुलिस ने पैसिफिक मॉल के 8 स्पा सेंटरों से छापेमारी के दौरान 61 युवतियां और 39 युवकों को पकड़ा
पुलिस को जानकारी मिली थी की स्पा सेंटर की आड़ में गैर कानूनी कार्य हो रहे हैं

गाजियाबाद. कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है. पुलिस ने पैसिफिक मॉल के 8 स्पा सेंटरों से छापेमारी के दौरान 61 युवतियां और 39 युवकों को पकड़ा. दरअसल, साहिबाबाद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में मसाज सेंटर के नाम पर कई जगहों पर जिस्मफरोशी का कारोबार चलाया जाता है, जिसे रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस द्वारा फिर से मुहिम शुरू कर दी गई है.

इसी मुहिम के अंतर्गत लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक चर्चित पेसिफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर बुधवार को पुलिस ने छापा मारा. छापेमारी में 100 से अधिक युवक और युवतियों को पकड़ा गया. मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद महाराजपुर स्थित पैसेफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस को भनक लगने के बाद बुधवार को लिंक रोड थाना पुलिस की टीम सहित ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक चंद्र यादव की स्पेशल टीम ने छापेमारी की. इस दौरान कुल 69 युवतियां और 39 युवकों को पकड़ा गया.

पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार संयुक्त ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक यादव के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई. सभी लोगों को लिंक रोड थाने में लाया गया. पुलिस सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Tags: Ghaziabad News, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें