‘मैं दुनिया के देशों में जाकर भारत के युवाओं के टैलेंट का चर्चा करता हूं…’ भारत लौटे पीएम मोदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तीन देशों के दौरे को पूरा करने के बाद भारत लौटे. पीएम मोदी के स्वागत के लिए हजारों कार्यकर्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद रहे. पालम एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बीजेपी के समर्थक और कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. वहीं पीएम मोदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं इस पवित्र धरती को प्रणाम करता हूं. हमारे पूर्वजों को प्रणाम करता हूं और आपके माध्यम से मैं देशवासियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह आप ही का पुरुषार्थ, परंपरा है, मैं तो दुनिया में जाकर आपके पराक्रमों के गीत गाता हूं, मैं दुनिया के देशों में जाकर दुनिया के महापुरुषों से मिलकर के हिंदुस्तान के सामर्थ्य की बात करता हूं, हिंदुस्तान के युवा पीढ़ी के टैलेंट की चर्चा करता हूं और अवसर मिलने पर भारत कैसे खिल उठता है, भारत के नौजवान कैसा पराक्रम करके दिखाते हैं, ये बात मैं दुनिया को बताता हूं.’ पीएम मोदी ने कहा कि साथियों इस यात्रा का समय तो ज्यादा नहीं था, लेकिन जितना समय मेरे पास था, उसका पल-पल मैंने देश की बात करने में, देश की भलाई के लिए निर्णय करने में अपना समय पूरी तरह से उपयोग किया. जो भी नेता मुझसे मिलते थे, खासकर जी7 ग्रुप, वे भारत में जी20 के प्लानिंग से अभिभूत हैं.

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘कौन हिंदुस्तानी होगा, जिसे इस बात से गर्व नहीं होगा. दुनिया आपको सुनने के लिए आतूर है. जब मैं कहता हूं कि हमारे तीर्थस्थल पर हमला स्वीकार नहीं है तो दुनिया भी मेरा साथ देती है. हिरोशिमा की धरती पर जब पूज्य बापू की प्रतिमा लगती है तो शांति का संदेश हम गर्व से पहुंचाते हैं दुनिया के सामने.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘हम वो देश है, जो दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, मानव इतिहास की सबसे पुरानी भाषा, तमिल भाषा हमारी अपनी भाषा है. हर हिंदुस्तानी की भाषा है. हमें इस बात का गर्व है.’

Tags: PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें