लक्ष्य को तय करो और मंजिल तक जाने की ठान लो तो सफलता मिलती हैः फैजा अमन खान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ना आसान नहीं होता. लेकिन यदि कोई अपने लक्ष्य को तय कर मंजिल तक जाने की ठान ले तो मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं और सफलता तक भी पहुंचा जा सकता है. ये मानना है फैशन स्टाइलिस्ट फैजा अमन खान का. फैजा को हाल ही में इवेंट प्लानर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया. ये स्टूडियो वन नामक संस्‍था ने वूमेन आइकन अवार्ड्स 2023 के आयोजन के दौरान दिया.

इस पर फैजा का कहना था कि मैं खुश हूं और ये गर्व की बात है. ये एक सपने के पूरे होने जैसा था. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में इससे बेहतर कुछ नहीं हुआ है. यदि किसी कलाकार के काम की कद्र होती है तो उससे बड़ा और क्या हो सकता है. द फैब इवेंट कंपनी की ओनर फैजा ने कई फैशन शो, वेडिंग प्रोग्राम और कॉर्पोरेट इवेंट ऑर्गेनाइज किए हैं. वहीं उन्होंने एक रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करवाया है. ये उन्हें एक फैशन शो को आयोजित करने के लिए मिला जिसमें एक साथ 453 मॉडल्स ने शिरकत की.

फैजा ने बताया कि आइकॉनिक अवार्ड शो का आयोजन चेन्नई में किया गया था जिसमें सतीश, ब्रिगिडा, एम एस भास्कर, साई धीना, कला मास्टर, सुजा वेरुने, सिद्धू, श्रेया अंचन भी शामिल हुए. फैजा ने दिव्या भारती, वाणी भोजन, याशिका आनंद, साक्षी अग्रवाल, दर्शन गुप्ता, शेरिन श्रृंगार, शालू शामू, जैसे कई सेलिब्रिटीज के साथ काम भी किया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें