आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकाल फेंकेंगे 5 फल, कब्ज से दिलाएंगे राहत, पाचन के लिए हैं रामबाण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पपीता खाने से पेट साफ होता है और कब्ज से राहत मिलती है.
पेट की सेहत के लिए सेब को भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

Stomach Cleansing Fruits: बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आजकल कब्ज, पेट मे ब्लोटिंग, मरोड़ बेहद आम हो गया है. खाना अच्छे से नहीं पचने के कारण गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर व्यक्ति का पाचन सही से न हो तो लोगों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खाने के पाचन की क्रिया मुंह से शुरू होकर आंत तक चलती है. अगर गंदगी आंतों में जमा हो जाए तो लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए आज हम आपको ऐसे फल बताते हैं जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं. ये आपके आंतों में जमी सारी गंदगी को निकाल बाहर करेंगे.

1. पपीता: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक पपीता खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है. पपीता में लैक्सेटिव और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. पपीता के नियमित सेवन से पेट में मौजूद सारी गंदगी बाहर निकाल जाती है. यह पेट को साफ करता है. आप इस फल को काटकर या फिर इसका जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं.

2. सेब: सेब सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है. इसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. यह आंतों के लिए भी बहुत लाभकारी है. सेब के नियमित सेवन से पेट अच्छ साफ होता है. यह कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है.

इसे भी पढ़ें- सुबह पेट साफ होने में हो रही दिक्कत, अपनाएं 5 घरेलू उपाय, सारी गंदगी हो जाएगी बाहर, पाचन के लिए बेहद फायदेमंद

3. संतरा: संतरे में फाइबर बहुत अधिक होता है. यह कब्ज को दूर करने में फायदेमंद है. संतरा के सेवन से डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है. संतरे में मौजूद विटामिन सी और एल्कलाइन भी शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं. इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है.

4. स्ट्रॉबेरीज: स्ट्रॉबेरीज डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को जर्म्स और वायरस से सुरक्षित रखते हैं. इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है. यह इम्युनिटी को भो बूस्ट करता है.

इसे भी पढ़ें- आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, पड़ सकते हैं लेने के देने

5. अमरूद: अमरूद खाने से आंत की सेहत अच्छी रहती है. इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है, जो कब्ज नहीं होने देता है. यह पेट साफ रखने में कारगर है. इसके सेवन से पाचन तंत्र को बहुत फायदा पहुंचता है.

Tags: Health, Healthy Foods, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें