
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 25 May 2023)
आज आपको काफी संवेदनशीलता का अनुभव होगा. इस कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को ठेस पहुंच सकती है. आज आपको मां की बीमारी की चिंता होगी. मकान या जमीन के दस्तावेजी काम आज न करें. मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें. महिला और पानी से बचकर रहें. अभ्यास के लिए समय मध्यम है.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 25 May 2023)
आज आप को ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आएंगे. इससे आपका मन द्रवित हो उठेगा. दूसरों की ओर से चिंता कम होगी. इस कारण आप का मन खुश रहेगा. आप कल्पना शक्ति से रचनात्मक काम कर सकेंगे. परिजनों या दोस्तों के साथ अच्छे भोजन का अवसर मिलेगा. कोई आकस्मिक यात्रा हो सकती है. आर्थिक मामलों से संबंधित व्यवस्था कर सकेंगे.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 25 May 2023)
आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे. आर्थिक योजना में आप को पहले थोड़ी मुसीबत हो सकती है. लेकिन बाद में आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे. आपके जरूरी काम भी शुरुआती विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर शांति का अहसास करेंगे. नौकरी- धंधे में अनुकूल वातावरण रहेगा और साथियों का सहयोग मिलेगा.
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 25 May 2023)
आज आप प्यार एवं भावना के प्रवाह में रहेंगे. दोस्त, स्वजनों और रिश्तेदारों की ओर से कोई उपहार मिल सकता है. आप उनके साथ अपना दिन खुशी में गुजार सकेंगे. प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के साथ से आप रोमांचित रहेंगे. पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 25 May 2023)
आज आपको कोर्ट- कचहरी से जुड़े मामलों के लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आज मन भावनाओं से व्यथित रहेगा, ऐसे में आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करें, इसका ख्याल रखें. महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें. वाणी एवं वर्तन में सावधानी बरतें. विदेश से कोई समाचार मिल सकता है. कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 25 May 2023)
आज घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्रों में आपको लाभ होगा. मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा, तो दांपत्य जीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे. महिला मित्रों से विशेष लाभ होगा. धन प्राप्ति के लिए भी शुभ समय है. व्यापारिक धन प्राप्ति के लिए कहीं जा सकते हैं. अविवाहितों को जीवन साथी की तलाश में सफलता मिलेगी.
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 25 May 2023)
आज आप के लिए नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी. परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा. मन में भावनात्मकता बढे़गी. मां की ओर से फायदा होगा. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. जमीन जायदाद के दस्तावेजी काम कर सकेंगे. व्यवसाय के लिए अच्छा एवं सफल दिन है.
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 25 May 2023)
आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से भरा होगा. लेखन- साहित्य से जुड़े काम कर सकेंगे. हांलाकि व्यवसायिक स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी. अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा. विरोधियों के साथ वाद- विवाद न करें. संतान से मतभेद हो सकते हैं. यात्रा की संभावना है. धनखर्च होगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 25 May 2023)
आज आपको खाने-पीने में खास ध्यान रखने की जरूरत है. कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा. काम समय से पूरा नहीं होगा. काम का बोझ ज्यादा रहेगा. नए काम की शुरुआत न करें. शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा. मन बेचैन एवं चिंतित रहेगा. वाणी पर संयम रखें. खर्च ज्यादा होगा.
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 25 May 2023)
आज आपका दिन शुभ है. व्यापार बढ़ाने को लेकर आपके प्रयास रंग लाएंगे. दलाली, कमिशन, ब्याज से आपकी आय में वृद्धि होगी. इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा. आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. छोटे प्रवास का योग हैं.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 25 May 2023)
वर्तमान समय में आपको कई कामों में सफलता मिलेगी. यश-कीर्ति प्राप्त होगी. आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. महिलाओं को मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे. घर में खुशी का माहौल होगा. नौकरी में भी आप को साथियों का साथ सहयोग मिल सकेगा. तन एवं मन से आप खुशी का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 25 May 2023)
आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा. कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य में ज्यादा रुचि लेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है. स्वभाव में भावुकता रहेगी. माता-पिता के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 01:50 IST








