JAC 10th Result: ऋषभ 96.2% के साथ बने पलामू टॉपर, डॉक्टर बनने का है सपना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. जिले के पड़वा निवासी राकेश कुमार का पुत्र ऋषभ कुमार जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में टॉप किया है. साथ ही राज्य भर में टॉप 10 में जगह बनायी है. ऋषभ कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 96.2% नंबर लाया है. ऋषभ की सफलता से माता पिता और गुरुजन काफी प्रसन्न हैं.

ऋषभ के पिता राकेश कुमार ग्रामीण क्षेत्र में क्लिनिक चलाते है. बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए मार्गदर्शन करते रहते है. ऋषभ आरके सूरत हाई स्कूल का छात्र है. घर में 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी कर सफलता हासिल की है. उसने अपनी सफलता का क्षेय स्कूल की प्राचार्य दिव्या मैम सहित अन्य टीचरों को दिया है.

न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर बनने का है लक्ष्य

ऋषभ कुमार ने बताया कि वह हर दिन सुबह उठ कर स्कूल में पिछले दिन पढ़ाई गई चीजों का रिवीजन करता था. उसके बाद स्कूल जाता था. स्कूल से लौट कर होम वर्क करता था. इस तरह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी करता था. दूसरों के अच्छे मार्क्स देखकर प्रेरित होता था. उसने बताया कि उसे बड़ा होकर एक अच्छा न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर बनना है. आए दिन मरीजों के साथ हो रहे नाइंसाफी को रोककर गरीबों की सेवा करना चाहता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें