ED Raid: संजय सिंह के करीबियों के घर पर ईडी की छापेमारी, ट्वीट कर कहा- मैं रुकने और झुकने वाला नहीं हूं…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आप सांसद संजय सिंह के करीबियों के आवास पर ईडी की छापेमारी.
दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में ईडी ने की कार्रवाई.

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की अब रद्द कर दी गई शराब नीति से जुड़े एक मामले में बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के कई सहयोगियों के परिसरों पर छापा मारा. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने कहा कि कई जगहों पर तलाशी ली गई, जिसमें संजय सिंह के करीबी सहयोगी अजीत त्यागी के आवास और कार्यालय और अन्य व्यवसायी और ठेकेदार शामिल थे. जिन्हें कथित रूप से नीति से लाभ हुआ था.

बुधवार की सुबह इन दोनों के घर पहुंची ईडी ने शराब घोटाले के संबंध में तथ्य खंगालने शुरू कर दिये हैं. वहीं छापेमारी को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आज सुबह पता चला कि मेरे साथियों के घर छापेमारी की गई है. मैं ईडी को बताना चाहता हूं कि किसी भी तरीके से कोई भी हथियार अपनाना है, अपना लो, तुम्हारे सामने ना रुकूंगा, ना झुकुंगा. मोदी सरकार के सामने कोई भी समझौता हम करने वाले नहीं हैं. आपसे लड़ेंगे, आपको उजागर करेंगे. पूरे देश के सामने ईडी का किस तरह से दुरुपयोग हो रहा है. इसको उजागर करके रहूंगा. भले ही सर्वोच्च न्यायालय में जाना पड़े या उच्च न्यायालय में जाना पड़े. दादागिरी और तानाशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगा.’

Tags: Sanjay singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें