प्रतापा राम/जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर के पोखरण के पास एक छोटा से गांव माडवा के एक क्लर्क के बेटे यशपाल चारण ने यूपीएससी एग्जाम में सफलता हासिल की है. क्लर्क के बेटे को यूपीएससी में 626वीं रैंक मिली है. वहीं, कड़ी मेहनत के बाद मिली इस सफलता को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है.
बता दें कि जैसलमेर के माडवा मूल गांव के 22 वर्षीय यशपाल चारण के पिता जीवनदान चारण जोधपुर में सरकारी विभाग में क्लर्क के पद पर पोस्टेड हैं. यशपाल ने अपनी प्रारंभिक पढाई जोधपुर से ही की है. जबकि वह चार भाई बहनों में सबसे छोटा है. परिवार के मुताबिक, यशपाल शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है. यशपाल ने आईआईटी गुहावटी से पढ़ाई के साथ यूपीएससी में सफलता हासिल की है.
सेल्फ स्टडी के दम पर मारी बाजी
यशपाल ने न्यूज़ 18 को बताया कि मुझे कॉलेज के साथ में जब भी जितना समय मिलता उसमें यूपीएससी की तैयारी करता. इस दौरान कभी 2 घंटे, तो कभी 10-10 घंटे तक पढ़ाई करता था. मैंने सेल्फ स्टडी के दम पर सफलता हासिल की है.
आपके शहर से (जैसलमेर)

अलवर के बाजार में सफेदा आम की बहार, रोजाना आ रहे 120 टन से ज्यादा, जानें क्या है कीमत

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए आज का दिन होगा शुभ? Horoscope I Aaj Ka Panchang I 24 May 2023

UPSC Result 2022: यूपीएससी में रहा बेटियों का दबदबा, 933 में से 320 लड़कियां, जानें पूरी डिटेल

Australia में Press Conference के दौरान क्या बोले PM Narendra Modi | Mega show in Australia | Sydney

5 बार नाकाम होने पर भी नहीं मानी हार, सरकारी स्कूल से पढ़ रामशंकर को मिली UPSC में कामयाबी

Rajasthan Election 2023: PM Modi के Ajmer दौरे के लिया तैयारियां शुरू | BJP |Mission Rajasthan |News

Rajasthan Weather: राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

DNA टेस्ट से तय हुआ गाय का मालिक: डेढ़ साल चला विवाद, SP-DSP सब जुटे रहे, पढ़ें कहां हुआ ये केस

रौबदार मूछें ही हैं इन पुलिसकर्मियों की पहचान, मूंछों की वजह से पूरे पुलिस बेड़े में चर्चित हैं ये जवान

JAC Result 2023 : Divya Kumari ने किया Top, बताया अपना Dream | Breaking News
पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता
यशपाल ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल की है. साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. मन लगाकर निरंतर अध्ययन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें. यशपाल ने बताया कि यूपीएससी 2-3 महीन का खेल नहीं है. इसको क्रैक करने में सालों की मेहनत, अच्छी गाइडेंस और परिवार का सपोर्ट जरूरी होता है.
.
Tags: Jaisalmer news, Rajasthan news, Success Story, UPSC, Upsc exam result
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 10:44 IST








