How To Increase Phone Volume: कई लोगों को एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अक्सर कम आवाज आने की समस्या आती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, हम आपको यहां एक ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी. इस ट्रिक के लिए केवल आपको चंद स्टेप्स ही फॉलो करने होंगे. इसमें आपको किसी ऐप की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
01

अगर आपके एंड्रॉयड फोन में वॉल्यूम बटन से आवाज बढ़ाने पर भी कम आवाज आ रही है. तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको फोन में कुछ सेटिंग्स में बदलाव करना होगा. इसी के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. सेटिंग्स में बदलाव करने का तरीका भी आसान है. ये केवल चंद स्टेप्स में हो जाएगा. तो इसके लिए सबसे पहले आपको Settings पर जाना होगा. फिर यहां से Sounds and vibration पर जाना होगा. इसके अंदर आपको Sound quality and effects का ऑप्शन मिल जाएगा. (Image- ShutterStock)तो इसके लिए सबसे पहले आपको Settings पर जाना होगा. फिर यहां से Sounds and vibration पर जाना होगा. इसके अंदर आपको Sound quality and effects का ऑप्शन मिल जाएगा. (Image- ShutterStock)
02

फिर यहां आने के बाद आपको Dolby Atmos का ऑप्शन मिलेगा. इसे आपको Auto में सेट करना होगा. फिर आपके नीचे की तरफ देखेंगे तो आपको Adapt Sound का ऑप्शन नजर आएगा. (Image- ShutterStock)
03

Adapt Sound के अंदर आपकी सेटिंग Off (no boost) पर होगा. इसे आपको over 60 years old में सेट कर देना है. इससे ईयरफोन्स में आपको तेज आवाज आएगी. (Image- ShutterStock)
04

हो सकता है कि आपको कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में इस तरह की सेटिंग्स न मिले. ऊपर बताई गई सेटिंग्स आपको सैमसंग के फोन में आसानी से मिल जाएंगी. इन सेटिंग्स के अलावा भी अगर साउंड की दिक्कत आ रही हो तो फोन के स्पीकर की गंदगी को भी ब्रश से साफ कर लेना है. (Image- ShutterStock)








