UPSC Result 2023 : लोनी की पहली गुर्जर बेटी बनी IAS, गांव शकलपुरा में दिवाली जैसा माहौल 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल झा/गाजियाबाद. यूपीएससी के परिणाम आने के बाद चयनित छात्रों के चेहरे खिल गए हैं. कड़ी मेहनत के बाद अभ्यर्थी अब अधिकारी बन गए हैं. गाजियाबाद के लोनी स्थित शकलपुरा गांव की बिटिया महिमा कसाना ने भी जिले का मान बढ़ाया है.

लोनी की बिटिया महिमा कसाना ने यूपीएससी की परीक्षा में 141 वीं रैंक हासिल की है और आईएएस अधिकारी बनी है. महिमा कसाना लोनी की पहली गुर्जर बिटिया है जो आईएएस बनी है. इसलिए गांव शकलपुरा में दिवाली जैसा उत्साह देखने को मिल रहा है. गांव के बुजुर्ग एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और मिठाई खिला रहे हैं.

परिवार में शुरुआत से ही शिक्षा का माहौल
महिमा कसाना के परिवार में उनके पिता, उनके चाचा और कई रिश्तेदार शिक्षक हैं. जिस कारण से शुरुआती दिनों में ही महिमा पढ़ाई के प्रति काफी सजग रहती थी. आईएएस बनने की चुनौतियों पर महिमा ने News 18 Local को बताया कि फिलहाल बहुत खुशी महसूस कर रही है. परीक्षा देने से पहले डर काफी था कि एग्जाम क्लियर होगा या नहीं. पर अपनी तैयारियों पर पूरा यकीन था.

परिवार ने हमेशा सहयोग किया
स्कूल के दिनों से ही अभिभावकों ने सिविल सेवा परीक्षा में बैठने के लिए मोटिवेट किया था. तब से ही सिविल सेवा की तैयारी शुरू हो गई थी. मॉक टेस्ट में कम नंबर आने के बाद आत्मविश्वास टूट जाता था. लेकिन परिवार ने हमेशा ही सहयोग किया. अपने आगामी अधिकारी जीवनशैली पर बात करते हुए उन्होंने कहा की अधिकारी जीवन शैली में अब मैंने यही सोचा है कि जो भी काम और दायित्व मिलेगा उसे पूरी ईमानदारी से करूंगी.

पिता कृष्णपाल कसाना ने बताया कि एक शिक्षक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य था कि हमारे बच्चों को अच्छे से शिक्षित करें तो उसी हिसाब से हमने अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने का प्रयास किया. बेटी से अब यही अपेक्षा है कि जहां भी जाए पूरी इमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश का मान बढ़ाएं.

Tags: Ghaziabad News, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें