
नई दिल्ली. क्वालीफायर-1 के बाद अब आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अगली जंग आज एलिमिनेटर मैच की है. जो भी टीम इस मुकाबले को अपने नाम करेगी वो सीधे क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी. वहीं, हार का सामना करने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में यहीं खत्म हो जाएगा. रोहित शर्मा प्लेऑफ के मास्टर है. नॉकआउट स्टेज पर आकर यह टीम और भी खूंखार हो जाती है. यही वजह है कि MI ने सर्वाधिक पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं. क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली लखनऊ की स्थिति भी बेहद मजबूत नजर आती है. अस्तित्व में आने के बाद यह लगातार दूसरा सीजन है जब LSG ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है.
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसे हैं?
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में कुल तीन मैच खेले गए हैं. हार बार लखनऊ की टीम ने बाजी मारी है. मुंबई को एक भी जीत नसीब नहीं हुई.
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच कब खेला जाएगा?
आज यानी यानी बुधवार 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच कहां खेला जाएगा?
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच टीवी पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच का प्रसारण देखा जा सकता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
जियो सिनेमा एप के माध्यम से लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच का प्रसारण लाइव देखा जा सकता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 09:47 IST








