UPSC Success Story: यूपीएससी की तैयारी के लिए छोड़ी मर्सिडीज की नौकरी, तीसरे प्रयास में हासिल की 309वीं रैंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रितेश कुमार/समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के एक गांव के रहने वाले शिवम कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है. उन्‍होंने देशभर में 309वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस कामयाबी से परिवार सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है. जबकि घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बता दें कि शिवम समस्तीपुर के बिथान प्रखंड के छोटे से गांव बिथान के रहने वाले हैं.

मूलरूप से बिथान गांव के रहने वाले शिवम कुमार ने तीसरी बार प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की है. इससे पहले शिवम बेंगलुरु में मर्सिडीज कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन सपना आईएएस बनने का था. अपने सपने के लिए उन्‍होंने नौकरी छोड़कर तैयारी करने की ठानी और तीसरे प्रयास में 309वीं रैंक हासिल कर ली. शिवम के पिता प्रदीप टेकरीवाल पेशे से व्‍यापारी हैं और मां संतोष देवी गृहिणी हैं. शिवम ने बताया कि उन्होंने बिथान सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभिक शिक्षा के बाद 10वीं की पढ़ाई पीएसपी हाई स्कूल बिथान से, तो 12वीं तक की पढ़ाई संत जेवियस मुजफ्फरपुर के ही एक प्राइवेट स्कूल से की है.

पहले दो प्रयास में हुआ असफल, तो हुई निराशा
शिवम ने बताया कि पहले दो प्रयास में सफल नहीं होने पर थोड़ी निराशा हुई, लेकिन इस निराशा को अपने सपने के आड़े नहीं आने दिया. फिर तीसरे प्रयास में जी जोड़ महनत कर यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. विश्वास था कि इस बार सिविल सेवा की परीक्षा को उत्तीर्ण अवश्य कर लूंगा. वहीं, 309वीं रैंक पाकर खुशी का ठिकाना नहीं है. शिवम की इच्छा है कि आईएएस बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें.

Tags: Bihar News, Samastipur news, Upsc exam result, Upsc topper

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें