सच्चिदानन्द/पटना. UPSC 2022 का रिजल्ट घोषित हो गया. यूपीएससी के द्वारा जारी टॉपरों की टॉप टेन वाली लिस्ट में बिहारियों का दबदबा रहा. पहले, दूसरे और दसवें स्थान पर बिहार के युवाओं ने अपना कब्जा जमाया है. यूपीएससी की दूसरी टॉपर बक्सर की रहने वाली गरिमा लोहिया रहीं. तो वहीं, पटना के राहुल श्रीवास्तव ने 10वां रैंक हासिल किया है. UPSC की टॉपर इशिता किशोर भले ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में परिवार के साथ रहती हैं, लेकिन वो मूल रूप से पटना सिटी की रहने वाली हैं.
इशिता अपने दादा की तरफ से, और नाना की साइड से भी बिहारी हैं. इशिता के दादा पटना सिटी के रहने वाले हैं. जबकि, उनका ननिहाल मूल रूप से रोहतास जिला का सासाराम है. इशिता के पिता विंग कमांडर थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं.
यूपीएससी में पहला रैंक लाने वाली इशिता की पढ़ाई-लिखाई एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से हुई है. इशिता जब छोटी थीं, तभी पिता का साया उनके सिर से उठ गया था. उनकी मां भी एयरफोर्स से रिटायर हुई हैं. मां ने इशिता को पढ़ा-लिखाकर इस मुकाम तक पहुंचाया है. इशिता की मां ज्योति किशोर ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं. बेटी इशिता की बहुत अच्छी तैयारी रही है. वो हमेशा अपने गोल (लक्ष्य) के प्रति फोकस्ड रही है. उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इशिता के लिए हमेशा सपोर्टिव रहा है. सभी लोग बहुत सपोर्ट करते हैं.
आपके शहर से (पटना)

IAS बनने के लिये छोड़ी 14 लाख की नौकरी, दो बार हुआ फेल, तीसरे प्रयास में हासिल किया मुकाम

Annadata: मछली पालन की शुरुआत कैसे करें? | Farming in India | Fish farming | Agriculture | Farming

आम के किसान सावधान! रेड बैंडेड बोरर बीमारी ने दी दस्तक, इस उपाय से फल को खराब होने से बचाएं

Bihar Crime News: Lakhimpur के लड़के को Online प्यार करना पड़ा महंगा! | Top News | Bihar Police

Annadata: हल्दी की खेती कैसे करें, यहां है जानिए | Farming in India | Haldi farming | Agriculture

UPSC Result 2022 : दादा ने कहा था नौकरी करनी है तो IAS-IPS बनो, निर्मल ने 82वीं रैंक लाकर पूरा किया सपना

UPSC Results: दो बार फेल, तीसरी बार में टॉप 20 में जगह, जानें 17वां रैंक पाने वाले बिहार के अविनाश को

बिहार-यूपी के बॉर्डर इलाके में आधी रात को पहुंचे SP, इन घरों में मारा छापा…मचा हड़कंप…

Saharsa news : एक घंटे की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, पानी निकालने के लिए लगाने पड़ेंगे पंपसेट

UPSC Topper Garima Lohia : UPSC में दिखा Bihar का जलवा, Topper Ishita का भी है बिहार से नाता | News

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष होगा एकजुट? ।Top News| jdu | bjp News
दो प्रयास में PT भी नहीं हुई पास, तीसरे में सीधे टॉपर
कहा जाता है कि असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए और हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती. यह दोनों मुहावरों को इशिता ने सच साबित कर दिया. इशिता का यह तीसरा प्रयास था. पहले दो प्रयास में उन्हें पीटी में सफलता नहीं मिली थी. दो प्रयास में असफल होने के बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. तीसरे प्रयास में इशिता ने यूपीएसएसी परीक्षा में टॉप किया है.
इशिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया. उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे लगातार सपोर्ट किया. मां ने रिटायरमेंट के बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोयडा में घर ले लिया. इसलिए वो अपनी मां के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती हैं.
.
Tags: Bihar News in hindi, PATNA NEWS, Upsc exam result, Upsc topper
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 09:14 IST








