‘राज्य में गुंडागर्दी और ड्रग माफिया बर्दाश्त नहीं’, एक्शन में आए CM सिद्धारमैया, पुलिस को दिए ये निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री बनने के बाद एक्शन में आए सिद्धारमैया.
CM सिद्धारमैया ने मंगलवार को विधानसौदा कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के बाद सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) एक्शन में दिख रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को विधानसौदा कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित किया और पुलिस अधिकारियों को बेंगलुरु शहर में यातायात समस्याओं को हल करने और साइबर अपराधों को नियंत्रित करने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार CM सिद्धारमैया ने कहा ‘लोगों ने बदलाव की उम्मीद के साथ एक नई सरकार चुनी है. अधिकारियों को उनकी समस्याओं का जवाब देने के लिए काम करना चाहिए.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बेंगलुरु शहर में ट्रैफिक जाम के मुद्दे पर चर्चा के लिए अलग से बैठक करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और उत्तेजक पोस्ट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

पढ़ें- सिद्धारमैया 5 साल तक रहेंगे सीएम, कर्नाटक के मंत्री के बयान पर बोले शिवकुमार- आलाकमान देखेगा

उन्होंने सुझाव दिया कि अपराधों को रोकने के लिए होयसला गश्ती दल को हमेशा सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने आगे कहा ‘वरिष्ठ अधिकारी पुलिस थानों का दौरा करें और निरीक्षण करें. थाने में आने वाले लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए.’ उन्होंने निर्देश दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और न्याय दिलाया जाए. उन्होंने कहा कि ‘पुलिस अधिकारियों को थाने के भीतर अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. हमारी सरकार गुंडागर्दी, अवैध क्लब गतिविधियों या ड्रग माफिया को बर्दाश्त नहीं करेगी.’

” isDesktop=”true” id=”6293751″ >

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखने में सावधानी बरतें, यदि शांति व्यवस्था बिगड़ती है तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे. उन्होंने कहा कि कर्तव्य में कोई कोताही होने पर निःसंकोच कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्री केजे जॉर्ज, केएच मुनियप्पा, बीजेड जमीर अहमद खान, सांसद पाटिल, सतीश जरकीहोली, मुख्यमंत्री के उप मुख्य सचिव डॉ. रजनीश गोयल मौजूद थे.

Tags: Karnataka, Siddaramaiah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें