महाराष्ट्र में 2 रोड एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत, 17 घायल, बुलढाणा में 6, अमरावती में एक परिवार के 5 सदस्यों की गई जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

महाराष्ट्र में दो भीषण सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए.
बुलढाणा में एक बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों क मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए.
अमरावती में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत और 7 लोग घायल.

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में दो भीषण सड़क हादसों (Road Accidents) में 11 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए. बुलढाणा में एक बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों क मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए. जबकि एक ट्रक ने अमरावती में एक कार को टक्कर मार दी. जिससे एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गई जान चली गई और 7 लोग घायल हो गए. बताया गया कि बुलढाणा में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित पुराने मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर सिंदखेड राजा कस्बे के पास हुई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की थी और यह पुणे से मेहकर जा रही थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मरने वालों में बस में सवार चार यात्री और दोनों गाड़ियो के ड्राइवर शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि घायलों को सिंदखेड राजा कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं अमरावती जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये सड़क हादसा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार पुलिस थाना इलाके में दरियापुर-अंजनगांव रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ. अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं.

महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ये परिवार एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के बाद दरियापुर लौट रहा था. तभी सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. घायलों को दरियापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गलत साइड से आ रहे ट्रक ने टाटा कार को भीषण टक्कर मार दी. इस घटना में मारे गए लोगों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.

Tags: Death, Maharashtra News, Road Accidents

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें