
Woman Discovers Mom’s Affair with Her Husband: कुछ रिश्ते दुनिया में ऐसे होते हैं, जिन्हें लेकर आप ऐसा-वैसा कुछ सोचने से पहले भी ठहरते हैं. सास और दामाद का रिश्ता भी ऐसा ही है, जो मां और बेटे जैसा होता है. हालांकि एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें सास का अपने ही दामाद के साथ 22 साल से रिश्ता चल रहा था और बेटी को कानोंकान खबर नहीं थी.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक खुद बेटी ने रेडिट पर अपने साथ हुई इस घटना का ज़िक्र किया है और बताया है कि वो किस तरह अंधेरे में 22 साल तक रही और जब सच सामने आया, तो उसे बड़ा सदमा लगा. चूंकि उसके और पति के रिश्ते काफी अच्छे थे, ऐसे में उसे कभी शक भी नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है.
मां ने बर्बाद की बेटी की शादीशुदा ज़िंदगी
40 साल की इस महिला ने बताया है कि उसने 15 साल की उम्र से अपने ब्वॉयफ्रेंड रहे शख्स से शादी की थी. 17 की उम्र में प्रेगनेंट होने के बाद दोनों लड़की के पैरेंट्स के यहां शिफ्ट हो गए. फिर माता-पिता के कहने पर वे अपने दादा-दादी के घर में रहने लगे, जो उसके मायके के बगल में ही था. कपल के 3 और बच्चे हुए और महिला चौथे बच्चे को जन्म देने जा रही है. दोनों की ज़िंदगी परफेक्ट चल रही थी. इसी बीच महिला अपने दोस्तों के साथ ट्रिप के बाद जब घर लौटी, तो उसने अपनी मां और पति को एक साथ पकड़ लिया.
सौतेले भाई या फिर बेटे!
जब उसने मां से इस पर बात करनी चाही तो वो अपने घर भाग गई. आखिरकार पति ने कुबूला कि 18 साल की उम्र से ही उसका सास से रिश्ता चल रहा है. महिला ने ये बात अपने पिता को बताई, तो एक सच ये भी सामने आया कि सास ने दामाद के साथ दो बच्चे भी पैदा कर लिए हैं. महिला के कुल 6 भाई-बहन हैं, जिसमें से 2 उसके सौतेले बेटे भी कहलाएंगे. इस घटना के बाद महिला अपने पति से और पिता उसकी मां से अलग हो चुके हैं और वे एक साथ रहने की योजना में हैं. लोगों ने जब इस पोस्ट को पढ़ा तो महिला से उन्होंने सहानुभूति जताई.
.
Tags: Ajab Gajab, Relationship, Viral news
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 11:19 IST









