2000 के नोट खपाने के नए-नए तरीके! मानना पड़ेगा- हर समस्या का हल निकाल लेते हैं हम इंडियन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मंगलवार से बैंकों में 2 हजार के नोट बदलने का सिलसिला शुरू हो रहा है.
आरबीआई के इस ऐलान के बाद लोगों को 2016 की याद आ गई.
लोग पेट्रोल पंप पर भी 2000 का नोट लेकर पहुंच रहे हैं.

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का जब से ऐलान किया है. तब से इन्हें बदलने के लिए ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है. आरबीआई ने बताया था कि 23 मई यानी आज से 2 हजार रुपये के नोट को बैंकों में जमा कराया जा सकता है या फिर अन्‍य करेंसी से बदला जा सकता है. आज मंगलवार से बैंकों में 2 हजार के नोट बदलने का सिलसिला शुरू हो रहा है और अनुमान है कि आज पहले दिन ही भारी भीड़ उमड़ सकती है.

आरबीआई के इस ऐलान के बाद लोगों को 2016 की याद आ गई. जब लोग अपने 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों के बाहर सुबह से शाम तक खड़े रहे थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मीम्स से भर गए. इस बीच फ़ूड डिलीवरी ऐप जोमाटो ने एक मजेदार ट्वीट किया है.

ये भी पढ़ें: Rs 2000 Note Exchange : आज से शुरू हो रहा 2 हजार के नोट बदलने का सिलसिला, बैंकों के बाहर लग सकती है भीड़

Rs 2000 Note Exchange, 2000rs note exchange, 2000rs note currency exchange, rs 2000 note currency exchange, bank rs 2000 note exchange rule, exchange 2000 notes, bank change 10 notes of 2000, 2000 note exchange limit, 2000 notes deposit, Rs 2000 notes banks, petrol pumps, petrol pumps Rs 2000 notes, Zomato

ज़ोमैटो पर बढ़ गई भीड़
ज़ोमैटो ने ट्वीट कर लिखा कि RBI के अनाउंसमेंट के बाद अब 72% कैश ऑन डिलीवरी आर्डर लोग 2,000 रुपये के नोट से पे कर रहे हैं. यानी लोग खाना आर्डर करने के साथ-साथ इस कमाल की ट्रिक से 2,000 रुपये के नोट को भी एक्सचेंज कर रहे हैं. इसके साथ ही जोमाटो ने एक फनी ट्वीट भी किया है जिसमें ज़ोमैटो टीशर्ट पहने और 2000 रुपये के नोटों के बिस्तर पर सोते हुए एक आदमी का मेम टेम्पलेट शामिल था.

Rs 2000 Note Exchange, 2000rs note exchange, 2000rs note currency exchange, rs 2000 note currency exchange, bank rs 2000 note exchange rule, exchange 2000 notes, bank change 10 notes of 2000, 2000 note exchange limit, 2000 notes deposit, Rs 2000 notes banks, petrol pumps, petrol pumps Rs 2000 notes, Zomato

ऐसा ज़ोमैटो के साथ ही नहीं हो रहा लोग पेट्रोल पंप पर भी 2000 का नोट लेकर पहुंच रहे हैं. ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आरबीआई की शुक्रवार की घोषणा से पहले सिर्फ 10 प्रतिशत लोग 2000 का नोट देकर पेट्रोल भरवाते थे, जो अब बढ़कर 90 फीसदी हो गया है. वहीं डिजिटल पेमेंट में 30 फीसदी की गिरावट आई है. ज्यादातर लोग कैश लेनदेन कर रहे हैं. जिसमें 2000 का नोट शामिल है. एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, “ज्यादातर ग्राहक 100-200 रुपये की छोटी खरीदारी के लिए भी 2,000 रुपये के नोट का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं और पेट्रोल पंपों से बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं.

सोने में खपा रहे पैसा
सोने महंगा होने के बाद भी लोग गोल्ड खरीदने में दिल्चस्पी दिखा रहे हैं. मुंबई के सराफा बाजार में सोना खरीददारों की खासी तादाद देखी जा रही है. क्या लोग 2000 रुपये के नोटों से सोना खरीद रहे हैं. बड़े नोट को दबाए बैठे लोग अब इसे बदलने की जुगत में जुट गए हैं. फुटकर बाजार से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं में भी दो हजार के नोट से भुगतान करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. जैसे ही कोई फोन पर मूल्य पूछता है तो पहले पूछा जाता है कि भुगतान कैसे होगा.

Tags: 1000-500 notes, 2000 note, Note ban, Zomato

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें