मदरसा टीचर ने नाबालिग लड़की का किया यौन शोषण, 18 महीने तक बनाता रहा हवस का शिकार,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में पढ़ाई के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ मदरसा टीचर द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. आरोप के अनुसार, जिले के मेहसी में एक नाबालिग लड़की के साथ मदरसा के मौलाना ने करीब डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाए. बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने की घमकी देकर यौन शोषण करता रहा है. परिवार के लोगों के जानकारी होने के बाद मामला मेहसी थाना पहुंचा जिसके बाद से आरोपी मौलाना फरार बताया जाता है. घटना मेहसी के कटहां के एक सरकारी मदरसा की है.

इस संबंध में नाबालिग पीड़िता ने मदरसा के मौलाना चकनगरी गांव निवासी मौलाना जमशेद आलम को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि अश्लील फोटो खींच मौलाना ब्लैकमेल करते हुए पिछले 18 माह से उसका यौन शोषण कर रहा है. शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर फोटो वायरल कर देने की धमकी देता है. यह मामला परिजनों को मालूम होने पर वे अपने परिवार के साथ मेरे माता-पिता और भाई को जान से मारने का धमकी देता है.

घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया की लड़की का मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है. जांच में उक्त मौलाना का सरकारी शिक्षक होते हुए मदरसा में कार्य करने की बात सामने आई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें