Aryan Khan Case: प‍िछले 4 द‍िनों से समीर वानखेड़े और उनकी पत्‍नी को म‍िल रहीं धमक‍ियां और अश्‍लील मैसेज, पु‍ल‍िस कम‍िश्‍नर से करेंगे शि‍कायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ड्रग्स केस में पकड़े गए अभिनेता शाहरुख के बेटे आर्यन खान को छोड़ने का मामला
कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में लंबी पूछताछ की गई
समीर वानखेड़े से दो द‍िन में करीब 9 घंटे सीबीआई कर चुकी पूछताछ

मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल चीफ समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ऑफिस में कल रव‍िवार को लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही थी. वानखेड़े से कल सीबीआई ने 6 घंटे तक लंबी पूछताछ की. समीर वानखेड़े सुबह 10.30 बजे बीकेसी स्थित सीबीआई ऑफिस गए थे और शाम 5 बजे बाहर आए थे.

सीबीआई ने कॉर्डेलिया क्रूज (Cordelia Cruz) से ड्रग्स की जब्ती मामले में अभिनेता शाहरुख खान  (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का नाम शामिल न करने के एवज में उनसे कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने से जुड़े आरोपों के सिलसिले में लंबी पूछताछ की. इस मामले में चल रही पूछताछ के बीच अब वानखेड़े ने कहा है क‍ि मुझे और मेरी पत्नी क्रांति रेडकर (Kranti Redkar) को पिछले 4 दिनों से धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Exclusive: आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े के खिलाफ बिल्कुल पुख्ता है केस- NCB सूत्र ने किया दावा

मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा है क‍ि उनको सोशल मीड‍िया पर म‍िल रही धमक‍ियों और अश्‍लील मैसेज की श‍िकायत वह मुंबई पुल‍िस कम‍िश्‍नर (Mumbai Police Commissioner) से करेंगे. उन्‍होंने कहा क‍ि वो अपनी और पत्‍नी की व‍िशेष सुरक्षा के ल‍िए भी कम‍िश्‍नर से मांग करेंगे. उनका आरोप है क‍ि प‍िछले 4 द‍िनों से लगातार उनको और उनकी पत्‍नी को धमक‍ियां म‍िल रही हैं. इससे उनकी और उनकी पत्‍नी को जान का खतरा है. वह इस बाबत मुंबई पुल‍िस कम‍िश्‍नर से व‍िशेष सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करेंगे.

बताते चलें क‍ि पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े पर ड्रग्स-ऑन-क्रूज केस में पकड़े गए अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को छोड़ने के बदले 25 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है. शनिवार को भी वानखेड़े से सीबीआई ने करीब 5 घंटे पूछताछ की थी. CBI ने 18 मई को भी समीर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे थे. उन्होंने CBI के समन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में रिट पिटीशन फाइल की थी. लेकिन वहां से उन्हें ज्यादा राहत नहीं मिली थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) जाने की सलाह दी थी. वानखेड़े का कहना है, ‘मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है.’

Tags: Aryan Khan, CBI, NCB, Sameer Wankhede, Shahrukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें