
Government Jobs at small age: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना बेहद मेहनत का काम है. लोग सालों तैयारी करने के बाद कोई सरकारी परीक्षा निकाल पाते हैं. लेकिन इन्हीं के बीच कई ऐसी सरकारी नौकरियों भी हैं, जिनके लिए आयु सीमा बहुत कम होती है. आप छोटी उम्र में ही ये सरकारी नौकरियां पा सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं.
एनडीए
अगर बात करें भारत में सबसे कम उम्र की सरकारी नौकरी की, तो निश्चित तौर पर एनडीए टॉप पर आएगा. गौरतलब है कि 16 साल की उम्र में ही छात्र एनडीए परीक्षा देने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं. हांलाकि इस उम्र में उनकी नौकरी नहीं लगती है, लेकिन परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद उनका भारतीय सेना में ऑफिसर रैंक पर चयन पक्का हो जाता है. परीक्षा निकालने के बाद और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें नियुक्ति मिलती है.
अग्निवीर
अग्निवीर भर्ती भी बेहद कम उम्र की सरकारी नौकरियों में से एक है. गौरतलब है कि साढ़े 17 साल के युवा भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं. इसके माध्यम से सेना में अग्निवीर बनने का मौका होता है. जिनकी नियुक्ति 4 साल के लिए होती है. 4 साल के बाद 25 फीसदी उम्मीदवारों को स्थायी नियुक्ति दी जाती है.
रेलवे
रेलवे में भी बेहद कम उम्र में सरकारी नौकरी पाने का मौका होता है. दरअसल रेलवे समय-समय पर अप्रेंटिस की भर्तियां निकालता रहता है. जिनके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष मांगी जाती है. अप्रेंटिसशिप करने के बाद उम्मीदवारों के पास रेलवे में नौकरी पाने का बढ़िया मौक़ा होता है.
एसएससी
18 वर्ष की उम्र पूरी करते ही युवा एसएससी की कई भर्तियों के लिए भी आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं. जिनमें एसएससी जीडी, एसएससी कांस्टेबल, एसएससी एमटीएस, एसएससी सीजीएल, एसएससी स्टेनोग्राफर समेत कई परीक्षाएं शामिल होती हैं.
ये भी पढ़ें-
Success Story : कौन हैं IIT ड्रॉपआउट थॉमस कुरियन, जिनकी है नेटवर्थ है 12100 करोड़, बॉस सुंदर पिचाई से हैं अमीर
Study Abroad : पैसे की कमी से विदेश में पढ़ाई के नहीं बिखरेंगे सपने, इन 5 तरीकों से जुटाएं फंड
.
Tags: Government jobs, Job
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 09:24 IST








