Gold Rate in Meerut: मेरठ में सोना महंगा, चांदी 1650 रुपये चमकी, जानें आज क्‍या है 10 ग्राम गोल्‍ड का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



विशाल भटनागर/ मेरठ. Gold Rate in Meerut Today- यूपी के मेरठ सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में चढ़ाव का दौर जारी है. 22 कैरेट सोने के भाव में 62 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं, 24 कैरेट सोने में जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला है. वहीं,  मेरठ सर्राफा बाजार में चांदी की चमक भी बढ़ी है.

मेरठ के आबूलेन स्थित भगत ज्वेलर्स के डायरेक्टर आकाश प्रकाश मांगलिक ने बताया कि सोमवार (22 मई) को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के रेट 63000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि शनिवार को इसका का भाव प्रति 10 ग्राम 61,900 रुपये था. इसकी कीमत में 1100 रुपये का बदलाव आया है. साथ ही बताया कि आज 22 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम का भाव 56,650 रुपये है. जबकि शनिवार को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,588 रुपये थी. इसका भाव 62 रुपये चढ़ा है.

चांदी की कीमत बढ़ा उछाल
मेरठ सर्राफा बाजार में सोमवार (22 मई) को चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ है. 1650 रुपये के इजाफे के साथ एक किलो चांदी की कीमत 75000 रुपये किलो हो गई है. इससे पहले 20 मई (शनिवार) को चांदी के भाव में 450 रुपये का उछाल देखने को मिला था. जबकि एक किलो चांदी की कीमत 73350 रुपये थी. वहीं, मेरठ के सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि 2000 रुपये के नोटों को लेकर आरबीआई द्वारा की गई घोषणा का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें