01

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की सभी 4 टीमें तय हो गई हैं. अब टी20 लीग से बाहर होने वाले वो खिलाड़ी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, वो जल्द इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से द ओवल मैदान पर खिताबी मुकाबला खेला जाना है. फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के 3 बैटर्स ने इंग्लैंड में रन कूट रहे हैं. वहीं ससेक्स की कप्तानी कर रहे भारतीय टेस्ट स्पेशलिस्ट एक मैच में चेतेश्वर पुजारा खाता तक नहीं खोल सके. इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी बल्ले से आईपीएल 2023 में कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं. (AFP)
Author: Up Head Line
Views: 33








