Earthquake Today: अमेरिका के कैलिफोर्निया में कांपी धरती, जोरदार भूकंप से सहमे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलिफोर्निया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, रविवार को उत्तरी कैलिफोर्निया तट पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, इससे किसी तरह के कोई नुकसान या चोट की सूचना नहीं है. यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 10 किमी (6 मील) की गहराई में आया और ग्रामीण हम्बोल्ट काउंटी में लगभग 1,000 लोगों के समुदाय पेट्रोलिया के पश्चिम में 108 किमी (67 मील) की दूरी पर हुआ.

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप इतना तेज था कि उत्तरी कैलिफोर्निया के कम आबादी वाले क्षेत्र के कुछ अन्य शहरों में भी इसके हल्के झटके महसूस किए गए.

कैलिफोर्निया में भूकंप का आना कोई नई बात नहीं हैं. अमेरिका के इस राज्य में भूकंप नियमित तौर पर आते रहते हैं. राज्य में आखिरी घातक भूकंप 6.4 तीव्रता का भूकंप था, जो उत्तरी कैलिफोर्निया में दिसंबर 2023 में केवल 5 किमी (3 मील) अपतटीय क्षेत्र में आया था, जिसमें कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए थे और दो की मौत हो गई थी.

Tags: California, Earthquake, United States

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें