VIDEO: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान भिड़े पर्यटक, चप्पू को ही बना लिया हथियार, जान बचाने को गंगा में कूदे लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ऋषिकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच जमकर चप्पुओं से मारपीट हो रही है. विवाद का कारण गो प्रो कैमरा रहा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है. वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों को एक दूसरे के उपर चप्पुओं से वार करते हुए देखा जा सकता है.

जान बचाने के लिए गंगा में कूदा सवार:

वायरल हो रहे वीडियो में एक सवार के उपर दूसरे लोगों को चप्पुओं से जमकर वार करते हुए देखा जा सकता है. इस बीच युवक को जब जान बचाने के लिए कुछ नहीं सूझता है तो वह बिना सोचे समझे सीधे गंगा में छलांग लगा देता है. इस बीच दूसरे राफ्ट वाले उसकी सहायता करते हैं और उसे खींचकर अपनी राफ्ट में लाते हैं.

Tags: AIIMS Rishikesh, Ganga, Ganga river rafting, Uttarakhand big news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें