
नई दिल्ली. अपनी कार से सभी को लगाव होता है और लोग अपनी कार को हमेशा नई जैसी देखना चाहते हैं. हम सभी अपनी कार को सही रखने के लिए कई काम करते हैं. इसके लिए हम समय पर कार की सर्विस करवाते हैं, अलाइंमेंट बैलेंसिंग करवाते हैं, कार वॉश करवाते हैं लेकिन फिर भी ऐसे कुछ काम होते हैं जिन्हें करने से हमारी कार सालों साल तक हमारा साथ दे सकती है लेकिन कई बार लापरवाही तो कभी भूलवश हम इन कामों को नहीं कर पाते हैं.
ऐसे 5 जरूरी काम या ध्यान रखने वाली बातें हैं जो कार की लाइफ को बढ़ाती हैं और सालों साल तक आपकी गाड़ी नई की तरह चलती है. तो आइये जानते हैं क्या हैं वे काम जिन्हें करने से आपकी कार सालों साल तक नई दिखेगी.
क्लच का सही इस्तेमाल
क्लच का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर कार के इंजन की लाइफ तो बढ़ती ही है, साथ ही आपकी क्लच प्लेट भी जल्दी खराब नहीं होती है. क्लच पर कभी भी पैर रख कर गाड़ी ड्राइव नहीं करनी चाहिए. गियर बदलने के बाद क्लच को रिलीज करते ही पैर हटा लेना चाहिए. क्योंकि हल्का वजन भी क्लच को एंगेज रखता है और ये क्लच प्लेट को खराब करने के साथ ही आपकी कार के इंजन पर भी लोड डालता है.
ऑयल लेवल
कार का ऑयल लेवल सर्विस पीरियड के बीच में भी चैक करना चाहिए. कई कारें इंजन ऑयल का टॉप अप मांगती हैं. ऐसे में कम ऑयल होने के चलते आपकी कार के इंजन की लाइफ कम हो सकती है.
कूलेंट चेक
कार के कूलेंट को खासकर गर्मी के मौसम में महीने में कम से कम दो बार चेक करना चाहिए. कार का कूलेंट कई बार कम हो जाता है जिससे कार के ओवरहीट होने की समस्या आती है. ये इंजन को सीज कर सकती है.
इंजन रेव करना
कार के इंजन को रेव नहीं करना चाहिए. इससे इंजन पर लोड आता है. वहीं निचले गियर में कार की स्पीड को भी ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए. ये माइलेज कम करने के साथ ही आपकी कार के इंजन की लाइफ को कम करता है.
सही जगह पार्क करें
कार को हमेशा धूप से बचा कर पार्क करना चाहिए. क्योंकि धूप में न केवल कार की बॉडी को नुकसान पहुंचता है बल्कि कार के रबर पार्ट्स भी धूप के चलते जल्दी खराब हो जाते हैं. कई बार लीकेज की समस्या भी इसकी कारण से आती है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : January 20, 2023, 01:06 IST








