
हाइलाइट्स
जीरा पानी के सेवन से पेट अच्छे से साफ होता
अजवाइन पानी के नियमित सेवन से पांचनतंत्र दुरुस्त होता है.
Home Remedies To clean Stomach: बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आजकल मसालेदार खाना और बाहर का फास्टफूड खाने के कारण लोगों को अपच, पेट में जलन और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खानपान के कारण कई लोगों को सुबह पेट साफ करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कई लोगों का पेट सुबह अच्छे से साफ नहीं हो पाता. आइए आज हम आपको पेट साफ करने के घरेलू उपाय बताते हैं.
1.अजवाइन पानी: वेबएमडी में छपी एक खबर के मुताबिक अजवाइन पानी के सेहत को कई फायदे होते हैं. इसके सेवन से गैस, पेट दर्द जैसी समस्याओं से निजात मिलती है. अजवाइन पानी के नियमित सेवन से पेट में ब्लोटिंग नहीं होती हैं. अजवाइन पानी पीने से सुबह पेट अच्छे से साफ होता है. अगर आपको भी सुबह पेट साफ होने में दिक्कत होती है तो रोजाना अजवाइन पानी का सेवन करें.
2.जीरा पानी: जीरा पानी पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है. उसके नियमित सेवन से पाचनतंत्र दुरुस्त होता है. जीरा पानी पीने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलती है. रोजाना जीरा पानी पीने से पेट अच्छे से साफ होता है.
ये भी पढ़ें- आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, पड़ सकते हैं लेने के देने
3.शहद और नींबू पानी: रोजाना सुबह शहद के साथ नींबू पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, खराब डाइजेशन और अपच जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है. यह पाचनतंत्र को मजबूत करता है. इसके नियमित सेवन से पेट भी अच्छे से साफ होता है.
4.फाइबर से भरपूर डाइट लें: पाचन के लिए फाइबर युक्त फूड्स सबसे अच्छे आहार माने जाते हैं. हाई फाइबर फूड्स जैसे गाजर, ओट्स, नाशपाती, दाल, बिन्स, सेब, स्ट्राबेरी, और ओट्स जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. इनके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. इनके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है.
ये भी पढ़ें- नसों से छानकर कोलेस्ट्रॉल को बाहर करेगा इस काले बीज का पानी, डायबिटीज को करे कंट्रोल, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे
5.एलोवेरा जूस: एलोवेरा का जूस कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में बेहद लाभकारी है. जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है वो रोज एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं. एलोवेरा जूस पीने की शुरुआत छोटी-छोटी मात्रा में करें. यह पेट संबंधी कई समस्याओं के लिए फायदेमंद है. एलोवेरा जूस के सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है.
.
Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 01:40 IST








