कहीं ग्रह दोष के कारण तो नहीं है घर में दरिद्रता, रामचरित मानस की चौपाइयों से दूर होगी तंगहाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. हर व्यक्ति यही चाहता है कि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे. लेकिन कई वजहों से घर में दरिद्रता छाई रहती है. तंगहाली का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिन घरों में गंदगी रहती है. लोग साफ सफाई का ध्यान नहीं देते. सूर्य उदय के बाद घर की सफाई की जाती है, वह घर तंगहाली और दरिद्रता से जूझेगा. दूसरी तरफ ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, घर में तंगहाली और दरिद्रता का संबंध ग्रह-नक्षत्र से है. दरिद्रता और तंगहाली से मुक्ति के उपाय अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताए हैं.

ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि भगवान शिव ने गोस्वामी तुलसीदास के माध्यम से एक दिव्य ग्रंथ की रचना कराई, जिसे रामचरितमानस कहा गया. रामचरितमानस की एक-एक चौपाइ में अनंत शक्ति विराजमान है. साबर मंत्र से अलंकृत रामचरितमानस हमारे जीवन में सुख-समृद्धि देने में ब्रह्मास्त्र सिद्ध है. रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों का जप करने से ग्रह दोष और दरिद्रता से मुक्ति मिलती है.

गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के अयोध्या कांड में कुछ चौपाइयां लिखी हैं. जिन्हें प्रतिदिन श्रद्धापूर्वक पाठ करने से घर की तंगहाली और दरिद्रता दूर होती है. दरिद्रता और तंगहाली से निवारण के लिए करें रामचरितमानस की इन चौपाइयों का जप.

(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषी के मुताबिक है, न्यूज18 इसकी पुष्टि नहीं करता है)

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 11:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें