
विकास कुमार/छपरा. सारण सदर अस्पताल में अब आंख के इलाज के लिए मरीजों को निजी क्लिनिक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सदर अस्पताल में आंख का इलाज अब शुरू हो गया है. पहले यह व्यवस्था इस अस्पताल में नहीं थी. खासकर गरीब तबके के लोगों पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे थे. अब ऐसे लोगों का सदर अस्पताल में नि:शुल्क इलाज आसानी से हो जा रहा है. आंख के इलाज के साथ-साथ अब यहां मोतियाबिंद जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों का ऑपरेशन भी किया जा रहा है.
बक्सर जिला से आंख का इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंची राधिका कुंवर ने बताया कि किसी के बताने पर यहां इलाज करने के लिए पहुंची है. आंख के इलाज के लिए भटक रहे थे. छपरा सदर अस्पताल में पहुंचने के साथ हीं न सिर्फ सही तरीके से जांच की गई बल्कि यहां के चिकित्सकों ने सफल तरीके से मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कर दिया. ऑपरेशन होने के बाद राधिका कुंवर काफी खुश दिखी. उन्होंने बताया कि मोतियाबंद के चलते आंख से कम दिखाई दे रहा था. जिससे चलने में भी परेशानी होती थी. हालांकि अब समस्या दूर हो गई है. अब कोई तकलीफ नहीं होगी. महिला ने चिकित्सकों को भी धन्यवाद दिया.
छपरा के लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर
सीएस सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल में न सिर्फ आंख का इलाज हो रहा है बल्कि जरूरतमंदों का मोतियाबकंद का ऑपरेशन भी हो रहा है. पहले यह सुविधा सदर अस्पताल में नहीं थी. सदर अस्पताल के मौजूद चिकित्सक मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर रहे हैं. इस अस्पताल में आंख का इलाज शुरू हो जाने से छपरा के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. खासकर गरीब तबके के लोगों को अब परेशानी नहीं होगी. आराम से सदर अस्पताल आकर इलाज करवा सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 10:59 IST








