Bageshwar Dham: आज से सागर में शुरू होगी हनुमंत कथा, धीरेंद्र शास्त्री आज पहुंचेंगे जैसीनगर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गौतम/सागर. सागर के जैसीनगर में होने वाली बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा को लेकर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. यह कलश यात्रा ज्ञानोदय कॉलेज से प्रारंभ हुई, जिसमें अखाड़े, डीजे, घोड़े, पालकी शामिल थे. कलश यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए इंदौर से विशेष झांकियां आमंत्रित की गई थीं.

जगह-जगह पर क्षेत्रवासियों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. साथ ही कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने एक ओर जहां पीले वस्त्र पहने थे, वहीं पुरुषों ने केसरिया पगड़ी बांध रखी थी और श्रीराम का जय घोष कर रहे थे.

करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जनसैलाब से जैसीनगर भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की धर्मपत्नि सविता सिंह राजपूत भी क्षेत्रवासियों के साथ सभास्थल तक पहुंचीं. शनिवार से यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री हनुमंत कथा करेंगे. एक दिन का दिव्य दरबार भी लगेगा. इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से लाखों भक्त आएंगे, लिहाजा तैयारियां भी बड़े पैमाने पर की गई हैं.

भजनों और धार्मिक धुनों के बीच हजारों महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकलीं, इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलश यात्रा वापस कथास्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार सुबह जैसीनगर पहुंचेंगे. उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं. वे दोपहर से श्री हनुमंत कथा करेंगे. लोगों में जबरदस्त उत्साह है, पूरा नगर भगवा रंग हो गया है. घर-घर में विशेष तैयारियां की गई हैं. कथा को लेकर सागर और आसपास के जिलों के साथ ही देशभर से भक्तों के आने का सिलसिला शुक्रवार देर शाम से शुरू हो गया है.

Tags: Bageshwar Dham, Dharma Aastha, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें