जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ी धड़कनें, गैंगस्टर एक्ट के एक और मामले में फैसला आज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कोर्ट शनिवार को एक और गैंगस्टर एक्ट के मामले में फैसला सुना सकती है
2009 के करंडा थाना क्षेत्र में हुए कपिल देव सिंह हत्याकांड से जुड़ा है मामला

गाजीपुर. यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की धड़कनें एक बार फिर बढ़ गई हैं. गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट शनिवार को एक और गैंगस्टर एक्ट के मामले में फैसला सुना सकती है. 2009 के कपिल देव सिंह हत्याकांड और मोहम्मदाबाद के मीर कासिम की शिकायत पर दर्ज केस में पुलिस ने मुख़्तार के खिलाफ गैंगस्टर चार्ट बनाया था. इस मामले में फैसले के लिए कोर्ट ने 20 मई की तारीख तय की है.

गौरतलब है कि 2009 में करंडा थाना क्षेत्र में कपिल देव सिंह की हत्या हुई थी. इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था. हालांकि 2011 में कोर्ट ने मुख्तार को इस मामले में बरी कर दिया था. इसी तरह मीर कासिम के हत्या के प्रयास के मामले में भी साक्ष्यों के आभाव में कोर्ट ने 17 मई को मुख़्तार को बरी किया था.

Tags: Mafia mukhtar ansari, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें