इस बार जा रहे हैं मध्य प्रदेश, 5 एडवेंचर एक्टिविटीज करें ट्राई, सफर में आएगा इतना मजा, चाहेंगे दोबारा जाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Madhya Pradesh Travel Tips: बहुत लोग ऐसे हैं, जो एडवेंचर एक्टिविटीज (Adventure activities) करने के शौकीन होते हैं. ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां वो स्काई डाइविंग, स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज ट्राई कर सकें. ऐसे में अगर आप चाहें तो मध्य प्रदेश का रुख कर सकते हैं. यहां कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां आप अपनी मनपसंद एक्टिविटीज को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन प्लेसेज के बारे में.

01

पैराग्लाइडिंग करें एन्जॉय: ज्यादातर लोग पैराग्लाइडिंग करने के लिए हिल स्टेशन्स का ही रुख करना पसंद करते हैं. जबकि मध्य प्रदेश में भी आप इसका आनंद उठा सकते हैं. मध्य प्रदेश की कैपिटल भोपाल में पैराग्लाइडिंग काफी बड़े स्तर पर की जाती है. जो आपके लिए भी काफी अच्छा अनुभव साबित हो सकता है. (Image-Canva)

02

ट्रेकिंग ट्राई कर सकते हैं: मध्य प्रदेश की सैर के दौरान आप ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं. यहां बहुत सारे मशहूर ट्रैकिंग प्वॉइंट हैं. जिनमें कन्हा ट्रेक, पंचमढ़ी ट्रेक और अमरकंटक ट्रेक शामिल हैं. इन जगहों पर ट्रेकिंग करके आप अपने शौक को पूरा कर सकते हैं साथ ही विंध्यन रेंज के सुंदर नजारों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं. ये आपके लिए बेहतरीन अनुभव हो सकता है. (Image-Canva)

03

रिवर राफ्टिंग करें: मध्य प्रदेश में मौजूद ओरछा जिला रिवर राफ्टिंग के लिए काफी फेमस है. यहां की बेतवा नदी में तकरीबन तीन किलोमीटर तक आप रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा सकते हैं. रिवर राफ्टिंग का लुत्फ़ उठाने के लिए जून से अगस्त तक के बीच का समय बेस्ट रहता है. (Image-Canva)

04

स्काई डाइविंग कर सकते हैं: अगर आप स्काई डाइविंग करने के शौक़ीन हैं तो आप मध्य प्रदेश में मौजूद धाना डिस्ट्रिक को एक्सप्लोर कर सकते हैं. ये जगह स्काई डाइविंग के लिए खासतौर पर जानी जाती है. यहां नौ हजार से दस हजार फीट तक की ऊंचाई से स्काई डाइविंग की जाती है. इतना ही नहीं धाना में टैंडेम और स्टेटिक जंप जैसी एक्टिविटीज भी आप ट्राई कर सकते हैं. (Image-Canva)

05

रॉक क्लाइंबिंग ट्राई करें: मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी अगर जाएं तो आप यहां रॉक क्लाइंबिंग ट्राई कर सकते हैं. तकरीबन ग्यारह सौ मीटर की ऊंचाई पर मौजूद पचमढ़ी में रॉक क्लाइबिंग करना आपके लिए काफी बेहतरीन एक्सपीरियंस साबित हो सकता है. इसके साथ ही आप पातालकोट में भी रॉक क्लाइंबिंग का आनंद उठा सकते हैं. (Image-Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें