
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने जैश के 26 आतंकियों को तैयार किया है. श्रीनगर में होने वाले जी-20 पर्यटन सम्मेलन से पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिलाया हुआ है और उसने कश्मीर घाटी को ‘दहला दो’ का फरमान जारी किया है. श्रीनगर में 22 से 24 मई तक होने वाले इस सम्मेलन में पाकिस्तान आतंकी हमले की फिराक में है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकियों का नेतृत्व ISI का एक कर्नल शायान कर रहा है. ऐसी जानकारी के बाद से श्रीनगर में नौसेना के मार्कोस और एनएसजी कमांडों के साथ अन्य सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है. यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
कश्मीर में जी-20 पर्यटन कार्यसमूह के सम्मेलन के दौरान किसी बड़े आतंकी हमले के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने 26 आतंकियों का एक दस्ता तैयार किया है. इसमें पाकिस्तानी सेना के स्पेशल स्ट्राइक ग्रुप (एसएसजी) के चार कमांडो भी शामिल हैं. इन आतंकियों का नेतृत्व आईएसआई का एक कर्नल शायान कर रहा है. इधर, केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ सुरक्षाबलों ने किसी भी नापाक षड्यंत्र को नाकाम बनाने की पक्की तैयारी कर रखी है.
.
Tags: Isi, Jammu kashmir, Pakistan, Srinagar, Terror Attack
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 05:30 IST









