Saturday Ka Rashifal: दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का अपना राशिफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 20 May 2023)

आज आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों में सतर्क रहने की जरूरत है. विवाद से बचें अन्यथा परिवार के सदस्यों के साथ कलह हो सकता है. खाने-पीने में सावधानी रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा. व्यर्थ में खर्च हो सकता है. घर तथा अपने कार्यक्षेत्र में आपके लिए लाभदायक वातावरण होगा. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 20 May 2023)

आपका आज का दिन लाभकारी होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप काफी स्वस्थ रहेंगे. पूरे वक्त ताजगी का अनुभव करेंगे. आप अपनी कलात्मकता का उपयोग कर पाएंगे. आर्थिक योजना बना सकेंगे. धन लाभ होने की भी संभावना है. परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण गुजरेगा. आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद-प्रमोद में आपका दिन गुजरेगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 20 May 2023)

आज आपको अपने वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है. आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, उसका ध्यान रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है. आज खर्च का दिन है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचें. ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 20 May 2023)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा. नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी. धन लाभ होने की संभावना है. मित्रों, विशेष कर महिला मित्रों से लाभ होगा. दोस्तों के साथ प्रवास तथा पर्यटन पर जा सकते हैं. किसी प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी. विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह की संभावना है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 20 May 2023)

आज आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पदोन्नति होगी. उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी. सभी ओर आपका प्रभुत्व और प्रभाव बढ़ेगा. सरकारी कामकाज और पिता से लाभ मिलने के संकेत हैं. मानसिक स्वास्थ्य मन को प्रफुल्लित रखेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद महसूस होगा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 20 May 2023)

आज का दिन आपके लिए शुभ है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ का प्रवास आनंददायक रहेगा. धार्मिक काम या तीर्थ यात्रा होगी. मित्रों की तरफ से लाभ होगा. विदेश में बसने वाले किसी मित्र या स्नेहीजनों का समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी. भाई-बहनों से लाभ होगा. आपके पास पर्याप्त धन की रहेगी.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 20 May 2023)

आज किसी भी नए काम का आरंभ न करें. बोलते समय और व्यवहार में खूब संभलकर रहने की आवश्यकता है. गुप्त शत्रुओं के जाल में न फंसें, इसका ध्यान रखें. राग-द्वेष से दूर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. रहस्यमय विषयों की तरफ आकर्षित होंगे. आध्यात्मिक सिद्धि और ईश्वर भक्ति के लिए उत्तम समय है. गहरे चिंतन-मनन द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 20 May 2023)

आज आपको कुछ खास करने का मन करेगा. अपने लिए समय निकालने की इच्छा होगी. आप मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने या भोजन करने का कार्यक्रम बनाएंगे. मौज-मस्ती, मनोरंजन, उत्तम भोजन और नए वस्त्र परिधान से आपका मन खुश रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाहन सुख मिलेगा. किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में निकटता अनुभव होगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 20 May 2023)

आपका आज का दिन शुभ साबित रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश-कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा. विरोधियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कार्यालय में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी. अधूरे काम पूरे होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 20 May 2023)

आज के दिन आप में आलस्य और थकान रहने के कारण शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे. मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी. संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 20 May 2023)

आपको अपने हठीले स्वभाव को छोड़ने की जरूरत है. अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा. सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखें. घर और संपत्ति से जुडे़ कामों में आज संभलकर चलने की जरूरत है. माता से लाभ होगा. विद्या प्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है. आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 20 May 2023)

आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है. रचनात्मकता में वृद्धि होगी. विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना काम बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे. मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे. भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी. सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें