विराट कोहली के शतक के बाद LSG के ट्वीट ने मचाया बवाल, फैंस बोले- गौतम गंभीर बुरा मान जाएंगे…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट के शतक के बाद LSG ने किया ट्वीट
ट्वीट पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शंस

नई दिल्ली. विराट कोहली ने आखिरकार 1490 दिन बाद आईपीएल में सेंचुरी लगा दी है. उन्होंने आईपीएल में इससे पहले अपना आखिरी शतक साल 2019 के आईपीएल में लगाया था. कोहली ने सनराइजर्स  हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 100 रनों की तूफानी पारी खेली. विराट की इस शतकीय पारी के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने एक मजेदार ट्वीट कर दिया, जिसपर फैंस जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं.

विराट कोहली की सेंचुरी के बाद लखनऊ ने अपने ट्विटर अकाउंट ट्वीट करते हुए लिखा, “विराट कोहली अपने सबसे अच्छे रूप में”. इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल सा हो गया है.

दरअसल, फैंस कुछ दिन पहले गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच मैदान पर हुई बहसबाजी को नहीं भूल पा रहे हैं. उन्होंने इसका जिक्र इस ट्वीट पर रिप्लाई देकर कर दिया. फैंस ने अपने रिएक्शंस में  गंभीर और नवीन उल हक का भी जिक्र किया.

विराट कोहली ने डुप्लेसी के साथ पार्टनरशिप का खोला राज, बोले- ‘ऐसा लग रहा था जैसे मैं डिविलियर्स…’

फैंस ने दिए मज़ेदार रिएक्शंस:
एक फैन ने लिखा, ‘युद्ध के लिए तैयार हो जाओ.’


एक दूसरे फैन ने लिखा,” ट्वीट डिलीट करो नहीं तो नवीन उल हक और गौतम गंभीर बुरा मान जाएंगे.”

ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान चढ़ा क्रिकेट का नशा, भारत के खिलाफ किया डेब्यू, अब IPL में जड़ी सेंचुरी

एक अन्य फैन ने लिखा, ” गौतम गंभीर से भी एक बार पूछ लीजिए”.

एक फैन ने लिखा,” गंभीर बुरा मान जाएगा”.

“GG ( गौतम गंभीर) सर सो रहे होंगे इसका मतलब तभी आपने ऐसा ट्वीट किया.” यह एक अन्य फैन का रिप्लाई था.

बता दें कि विराट कोहली के इस शतक के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्लेऑफ में जाने की संभावना बढ़ गई है. आरसीबी फिलहाल 13 मैचों में 7 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. क्वॉलिफाई करने के लिए उन्हें एक जीत की जरूरत होगी. साथ ही उनकी नजर दूसरी टीमों के परिणामों पर भी होगी.

Tags: Gautam gambhir, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें