राजस्‍थान बोर्ड 12वीं विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्‍ट घोषित, जैसलमेर में बेटियों ने मारी बाजी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापा‌ राम/जैसलमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के नतीजे गुरुवार शाम को जारी हो गए. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा ने परिणाम जारी किया. छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते हैं. 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं.

पूरे राजस्थान में वाणिज्य संकाय के परिणाम में सवाई माधोपुर जिला 100% परिणाम के साथ प्रथम स्थान पर रहा और 98.46% परिणाम के साथ जैसलमेर ने 5वां स्थान प्राप्त किया. वहीं वाणिज्य संकाय के परिणाम में जैसलमेर की बेटियां 100% परिणाम के साथ टॉप पर रहीं.
विज्ञान संकाय में पिछड़ा जैसलमेर
जैसलमेर में विज्ञान संकाय में 890 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, जिनमें 804 विद्यार्थी पास हुए. परिणाम 90.34% रहा जो कि राजस्थान का सबसे कम परिणाम प्रतिशत वाला जिला है. हालांकि बीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विधालय भणियाणा के युवराज जाणी ने विज्ञान संकाय में 95.80% अंकों के साथ बाजी मारी. वहीं सोनू सरकारी स्कूल की रवीना ने विज्ञान संकाय में 94.80 फीसदी अंक प्राप्त किए.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें