Seoni Crime News: पिता के थे अवैध रिश्ते, बहू ने कर ली आत्महत्या, बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अजहर खान/सिवनी. सिवनी के छपारा थाना के भूत बंधानी गांव के पास मिले बुजुर्ग दरोग सिंह धुर्वे (62) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, दरोग सिंह धुर्वे की हत्या उसके पुत्र संजय धुर्वे ने की थी. पुलिस ने हत्या किए जाने की जो वजह बताई वह हैरान करने वाली है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुत्र को अपने पिता के चरित्र पर संदेह था. इसी के चलते उसने अपने पिता की हत्या करने की साजिश रची और सुनसान जगह पर अपने पिता को अकेला पाकर पत्थर से कुचल कर मार डाला. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय धुर्वे फरार हो गया था.

सिवनी एसपी रामजी श्रीवास्तव के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले आरोपी संजय धुर्वे की पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली थी. आरोपी संजय धुर्वे पहले से ही अपनी पत्नी और अपने मृतक पिता दरोग सिंह धुर्वे के रिश्ते को लेकर शक करता था. इस बात को लेकर आए दिन उनके बीच विवाद होता रहता था. कुछ दिन पहले जब संजय धुर्वे की पत्नी ने आत्महत्या कर ली, तब आरोपी संजय ने अपने ही पिता को सुनसान जगह पर ले जाकर मार डाला. हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी संजय फरार हो गया.

वारदात की जांच कर रही पुलिस का पहला शक उसके गायब पुत्र संजय पर ही गया. परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ में पुलिस को वारदात की वजह का पता चल गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Tags: Crime News, Murder case, Seoni news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें