
नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है और मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 19 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिल्ली में 18 मई को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 10 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है और राज्य में धूल भरी हवाएं (Dust Storm) (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.
आईएमडी के मुताबिक 19 मई असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश (Rainfall) की संभावना है.
.
Tags: Weather news, Weather updates
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 06:02 IST









