जब करीना कपूर ने कहा- ‘मुझे खुशी है कि मैंने कहो ना प्यार छोड़ दी’, डेविड धवन के साथ भी नहीं करना चाहती थीं काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सबसे महंगी और चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं. करीना ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. आलम ये है कि हर फिल्ममेकर बेबो के साथ काम करना चाहता है. साल 2000 में बॉलीवुड में एंट्री लेने वालीं करीना एक दौर में काफी मुखर थीं और अपने गुस्से को जाहिर करने में देरी नहीं लगाती थीं. लेकिन अब करीना करीना कपूर खान के स्वाभाव में काफी बदलाव आ गया हैं. संजय लीला भंसाली के साथ झगड़ा हो, बहन करिश्मा की फिल्मों से मिलती-जुलती फिल्मों से दूरी हो, सलमान खान के एक्टिंग में रुचि न होना हो या ऋतिक रोशन की सुपर ब्लॉकबस्टर की फिल्म से बाहर होने की खुशी.

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने साल 2000 में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया, जिसने उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की. करीना की अपनी डेब्यू फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं साल 2000 की शुरुआत में वह फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ में नजर आने वाली थीं, लेकिन फिल्म से पूरी होने से पहले उन्होंने फिल्म को न कह दिया.

‘कहो ना… प्यार है’ के लिए मां ने करीना को किया था मना
फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से पहले करीना कपूर ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो ना… प्यार है’ में नजर आने वाली थीं, लेकिन, थोड़ी ही शूटिंग के बाद उनकी मां बबीता ने उन्हें ये फिल्म ना करने की राय दी और फिर उनकी जगह एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म में एंट्री हुई. बेबो ने फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान ‘कहो ना… प्यार है’ को न करने का राजफाश किया.

ऋतिक के क्लोज-अप में 5 घंटे लगाते थे राकेश रोशन
करीना ने कहा, अगर वह फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ को न नहीं कहतीं, तो निश्चित तौर पर स्टार बन जातीं, लेकिन उन्हें स्टार नहीं बल्कि अपनी पहचान एक एक्ट्रेस के रूप में बनानी थी. उन्होंने विस्तार से अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा, ‘ये फिल्म ऋतिक के लिए बनाई गई थी. उनके पिता ने उनके हर फ्रेम और क्लोज-अप पर पांच घंटे खर्च किए, जबकि अमीषा पर पांच सेकंड भी खर्च नहीं किए गए. फिल्म में कुछ ऐसे हिस्से हैं, जहां उनके चेहरे पर पिंपल्स और अंडर आई बैग्स हैं. वह सिर्फ सुंदर नहीं दिखती, लेकिन उसका हर शॉट एक सपना था.

क्यों बेबो ने नहीं की फिल्म?
बेबो ने आगे कहा, ‘अगर मैं फिल्म में होती तो निश्चित रूप से मुझे एक बेहतर डील मिलती, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि अटेंशन हम दोनों के बीच बंट जाती. इसलिए, मुझे खुशी है कि मैंने यह फिल्म नहीं की. मुझे खुशी है कि मेरे फिल्म छोड़ने के बाद भी ऋतिक और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है. हम अभी भी एक दोस्त हैं. मैं उसकी सफलता के लिए बहुत खुश हूं.

डेविड धवन के साथ नहीं करना चाहती थीं करियर की शुरुआत
इसी इंटरव्यू में करीना ने यह भी कहा कि वह अपने करियर की शुरुआत में डेविड धवन जैसे निर्देशकों के साथ काम नहीं करना चाहेंगी, भले ही उनकी बहन को उनकी फिल्मों ने एक स्टार बना दिया. करीना ने कहा कि वह अपनी बहन की तरह बिल्कुल भी नहीं हैं. बेबो ने कहा था कि मेरी बहन ने उसके साथ अपना करियर बनाया होगा, लेकिन मैं नहीं चाहती. उन्होंने कहा था कि अगर अच्छा काम करने का मतलब कम काम करना है, तो मैं शायद कम काम करूंगी और मैं सिर्फ अच्छे मेकर्स के साथ काम करना चाहती हूं.

राकेश रोशन ने खोला था करीना का फिल्म ना करने का राज
हालांकि, राकेश रोशन ने करीना के फिल्म को ड्राप करने को लेकर ‘द क्विंट’ को एक इंटरव्यू में बताया था कि करीना की मां बबिता, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं, उन्होंने कहा था कि गाने से शुरुआत मत करो, वह तैयार नहीं है. डॉयलॉग से शुरू करों. फिल्ममेकर ने बताया कि बबीता इसे लेकर थोड़ी अडिग थीं. तो मैंने कहा, ‘इस तरह मैं काम नहीं कर सकता, क्योंकि कल आप कह सकते हैं, यह मत करो, वह मत करो. मुझे लगता है कि बेहतर है कि हम अलग हो जाएं क्योंकि हम अच्छे दोस्त हैं.’ इसलिए हम अलग हो गए’.

करीना और ऋतिक ने साथ में की हैं फिल्में
आपको बता दें कि करीना और ऋतिक ने भले ‘कहो ना… प्यार है’ में साथ काम नहीं किया, लेकिन इसके बाद दोनों को फैंस ने ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ जैसी फिल्मों में साथ देखा और खूब प्यार भी दिया.

Tags: Hrithik Roshan, Kareena kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें