कहते हैं कि एक करोड़ साल बाद किसी को इंसान की योनि में जन्म लेने का मौका दुबारा मिलता है. दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अपने पूर्वजन्म की बातें याद रहती हैं. जहां कई लोग पुनर्जन्म पर यकीन नहीं करते. वहीं कई का मानना है कि इंसान की योनि में काफी भग्यशाली लोगों को ही जन्म मिलता है. आप जैसे कर्म करेंगे, उस हिसाब से आपको योनि नसीब होती है. सोशल मीडिया पुनर्जन्म की कई कहानियों से भरी पड़ी है. हाल ही में अमेरिका की रहने वाली अश्ली ने भी अपने साथ हुए एक अनुभव को शेयर किया. अश्ली की 9 साल की बेटी का दावा है कि वो इससे पहले एक महिला के रूप में जन्म ले चुकी है. उसने अपनी मौत की डिटेल भी शेयर की.
अश्ली की नौ साल की बेटी अक्सर पुनर्जन्म की कहानियां सुनाती थी. जब हाल ही में अश्ली ने इसे मजाक की जगह बेहद गंभीरता से लिया तो समझ आया कि उसकी बेटी कहानियां नहीं, असल में अपने पूर्वजन्म की बातें करती है. अश्ली की बेटी का कहना था कि वो सिर्फ उसकी बेटी होने का नाटक करती है. वो उसकी बेटी है नहीं. उसका जन्म कई सालों पहले हुआ था और करीब 81 साल पहले उसकी मौत हो गई थी. अब वो दूसरे शरीर के जरिये इस दुनिया में लौटी है.
पांच साल से ही सुनाती थी स्टोरीज
अश्ली की बेटी जब पांच साल की थी, तब से ही पिछले जन्म की बातें करती थी. पहले अश्ली को लगा कि उसकी बेटी मजाक में स्टोरीज सुना रही है. लेकिन इसके बाद लगातार वो ऐसी कहानियां सुनाने लगी. अश्ली ने अपनी बेटी की सच्चाई जानने के लिए उससे एक ही सवाल तीन साल में दो बार किये. हर बार उसने एक ही जवाब दिया. इससे ये तो कंफर्म हो गया कि अश्ली की बेटी झूठ नहीं बोल रही थी. वो वाकई अपने पुनर्जन्म के बारे में बात कर रही थी.
पिछले जन्म कैसे हुई थी मौत इसकी भी दी डिटेल
याद है एक-एक चीज
अश्ली ने अपनी बेटी से उसके पिछले जन्म के बारे में सारी चीजें पूछी. इसपर नौ साल की बच्ची कि वो उसकी नई मां है. उसकी असली मां की मौत कई सालों पहले हो गई थी. उसके पिता का नाम सैम्युल था. अपनी मौत के बारे में भी अश्ली की बेटी को सब याद है. 1942 में एक कार दुर्घटना में उसकी मौत हुई थी. अश्ली ने जब अपनी बेटी के बताए डेट और जगह पर हुए हादसों की जांच की तो ये बात सच निकली. उस दिन वाकई उस जगह पर एक कार का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें एक महिला और उसकी बेटी की मौत हुई थी. अश्ली ने लोगों के साथ अपनी बेटी के पूर्वजन्म की डिटेल शेयर की.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, OMG News, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 11:51 IST









