How to download android 14 beta on xiaomi smartphone know step by step process – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गूगल ने एंड्रॉयड 14 बीटा की पेशकश कर दी है. गूगल पिक्सल फोन के बाद अब लेटेस्ट बैच को शियोमी के फोन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट कंपनी के शियोमी 13 प्रो, शियोमी 13 और शियोमी 12T को मिलता है. नया एंड्रॉयड 14 डेवलप प्रीव्यू प्रोग्राम कई खास बदलाव के साथ आता है. मौजूदा समय में इस प्रोग्राम को सिर्फ शियोमी 13 प्रो, शियोमी 13 और शियोमी 12T यूज़र्स इस्तेमाल कर सकते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि ये अभी बहुत शुरुआती स्टेज पर है, इसलिए ऐसा हो सकता है कि इसमें कुछ फीचर्स अभी न मिले हों.

ज़रूरी बात:-अगर आप अपने फोन में नया एंड्रॉयड 14 बीटा अपडेट करते हैं तो आपके फोन का सारा डेटा डिलीट हो जाएगा, इसलिए ये सलाह दी जाती है कि फोन के डेटा का बैकअप ज़रूर ले लें.

आइए जानते हैं कि आप कैमरे अपने शियोमी फोन पर एंड्रॉयड 14 इंस्टॉल कर सकते हैं.

ये तरीका Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13 और Xiaomi 12T के लिए है, क्योंकि अभी शियोमी के सिर्फ इन्हीं फोन को एंड्रॉयड 14 बीटा का सपोर्ट मिला है.

1)Xiaomi स्मार्टफोन के लिए Android 14 डेवलपर प्रीव्यू पेज पर जाएं.

2)अब, आपको अपने पीसी पर संबंधित स्मार्टफोन के लिए Android 14 बीटा पैकेज डाउनलोड करना होगा.

3)पीसी पर MIUI ROM फ्लैशिंग टूल डाउनलोड करें. ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको बूटलोडर को अनलॉक करने की आवश्यकता होगी. यहां बताया गया है कि आप Xiaomi स्मार्टफोन पर बूटलोडर को कैसे अनलॉक कर सकते हैं.

4)डाउनलोड की गई ROM फाइल को डीकंप्रेस करने के लिए उस पर डबल-क्लिक करें, फिर सामने आए फाइल फोल्डर से उसका पथ कॉपी करें.

5)MIUI ROM फ्लैशिंग टूल को इंस्टॉल करने के लिए, डाउनलोड की गई फाइल को डिकम्प्रेस करें और इसे इंस्टॉल करें.

6)MiFlash.exe खोलें और ROM फाइल फोल्डर पथ को एड्रेस बार में पेस्ट कर दें.

7)अब, टूल को रीफ्रेश करने के लिए पीले बटन पर क्लिक करें और डिवाइस पर ROM फाइल को फ्लैश करने के लिए लाल बटन पर क्लिक कर दें.

8)MiFlash में प्रोग्रेस बार के पूरी तरह से हरे रंग में बदलने का इंतज़ार करें. इसका मतलब है कि रोम इंस्टॉल हो गया है.

9)इसके बाद आपका स्मार्टफोन Android 14 बीटा में अपडेट होना शुरू हो जाएगा.

10)इंस्टालेशन के बाद स्मार्टफोन Android 14 बीटा को बूट करेगा.

Tags: Redmi, Tech news, Tech news hindi, Xiaomi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें