PHOTOS: भारत के ड्राइविंग लाइसेंस पर इन देशों में चला सकते हैं गाड़ी, बस पूरी करनी होगी ये शर्त, देखें लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जब आप विदेश घूमने जाते हैं तो मन में एक शंका बनी रहती है कि क्या वहां गाड़ी चला सकते है? कोई लीगल समस्या तो नहीं होगी? कई बार वहां के कानून के डर से लोग गाड़ी चला कर ड्राविंग का आनंद लेने से महरूम रह जाते हैं. आपको चिंता करने की बात नहीं है, आपको दुनिया के कुछ ऐसे प्रमुख देशों का नाम बताने जा रहें हैं, जहां आप ड्राइविंग का पूरा आनंद ले सकते हैं. जिन देशों का लिस्ट हम बताने जा रहे हैं, उन देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को परमिट मिला हुआ है. बस, आपको एक काम करना होगा कि, आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट लेना होगा.

01

अमेरिका: यहां आप मजे से भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर 1 साल तक गाडी चला सकते हैं. कुछ शर्ते आपको पूरी करनी होगी. आपका ड्राविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए. ड्राइविंग लाइसेंस वैलिड होना चाहिए और गाडी चलाने से पहले आपको I-94 फॉर्म भी भरना होगा, इसमें आपके अमेरिका आने की डेट लिखी होती है. (Jwell Redmiss)

02

न्यूजीलैंड: यहां आपको गाड़ी चलाने के लिए आपकी उम्र 21 साल और आपका भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना जरूरी है. अगर आपका भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में नहीं है तो कोई घबराने की बात नहीं है. आप उसे वहां की सरकार से उसे अंग्रेजी में बदलवा सकते हैं. (Visit New Zealand)

03

जर्मनी: भारतीय ड्राइविंग लइसेंस पर जर्मनी में 6 महीने तक गाड़ी चला सकते हैं. आपको जर्मनी में गाडी चलने के लिए सभी जरूरी कागजातों को पूरा करना होगा. यहां, सिर्फ अंग्रेजी में ही ड्राइविंग लइसेंस वैलिड होता है. (The German Way)

04

साउथ अफ्रीका: यहां भी गाड़ी चलाने के लिए आपकी ड्राविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए. आपका भारतीय ड्राविंग लाइसेंस वैलिड होना चहिये, और इसपर साफ़-सुथरा फोटो और हस्ताक्षर होना चाहिए. किराए पर गाड़ी लेने से पहले इन सभी बातों की जांच होती है. (Expat.com)

05

कनाडा: यहां पर अगर आपको फर्राटे का मजा लेना है तो आपके पास अंग्रेजी भाषा में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. यहां भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस 60 दिनों तक वैध होता है. उसके बाद आपको कनाडाई ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी. (Trip Savy)

06

स्विट्ज़रलैंड: हिंदी फिल्मों में हीरो को ख़ूबसूरत वादियों में गाड़ियों फर्राटे से गाड़ी चलाते हुए देखे होंगे. सबको मन करता है इन खूबसूरत वादियों में गाडी चलाने के लिए. यहां आपको ड्राइविंग का मजा लेने के लिए आपका लाइसेंस अंग्रेजी में लिखा होना जरूरी है. भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर आप यहां एक साल तक ड्राइविंग कर सकते हैं. (Jwell Redmiss)

07

ऑस्ट्रेलिया: न्यू साउथ वेल्स, क्वीनलैंड और साउथ ऑस्ट्रेलिया में आप भारतीय लाइसेंस पर ड्राइविंग कर सकते हैं, लेकिन उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में इसपर आपको सिर्फ तीन महीने ही गाडी चलाने की अनुमति है. इसके अलावा आपका लाइंसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए. (Australia Tourism Guide)

08

सिंगापुर और फ़्रांस: दोनों जगहों पर भारतीय ड्राविंग लाइसेंस पर एक साल तक गाडी चला सकते हैं. दोनों देशों में अंग्रेजी में ही ड्राविंग लाइसेंस वैलिड होता है. इसके अलावा आप हांगकांग और मलेशिया में भी इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस पर गाड़ी चला सकते हैं. (Singapore)

09

नॉर्वे: नार्वे यूरोपीय महाद्वीप और दुनिया का एक खूबसूरत देश है. भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से यहां आप कुल तीन महीने तक ही गाड़ी चला सकते हैं. (Visit Norway)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें