50 साल की उम्र में भी लोहे सी मजबूत रहेंगी हड्डियां, 6 हेल्दी फूड्स से कर लें दोस्ती, स्वाद भी लाजवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्वस्थ शरीर के लिए हमें कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है.
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है.

Best Calcium Rich Foods: शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों और विटामिन्स की जरूरत होती है. उन्ही में से एक कैल्शियम (Calcium) है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है. युवा अवस्था में आप जितनी हेल्दी डाइट लेंगे आपका शरीर उतना ही मजबूत रहेगा. बढ़ती उम्र के साथ भी आप की हड्डियां और नसें मजबूत रहेंगी. इसीलिए खाने में हमेशा हेल्दी और पोषक युक्त डाइट रखने को कहा जाता है. हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है. आप जितना ज्यादा कैल्शियम से भरपूर फूड्स खाएँगे उम्र अधिक होने पर भी आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी. ज्यादातर वेजिटेरियन लोग कैल्शियम की पूर्ति के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स पर ही निर्भर होते हैं. हालांकि को कैल्शियम आसानी से कई प्रकार के फूड्स से भी प्राप्त किया जा सकता है. आइए आज हम आपको ऐसे हेल्दी फूड्स बताते हैं जिनके सेवन से कैल्शियम इंटेक बढ़ेगा और बॉडी फिट रहेगी.

1.ब्रोकली: मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है. ब्रोकली एक सुपरफूड है. इसमें विटामिन सी, के और फोलेट होता है, जो सभी सेल ग्रोथ और रिप्रोडक्शन को नियंत्रित करने में मदद करता है, ये हरी सब्जी एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है. इसके नियमित सेवन से शरीर के कैल्शियम की कमी नहीं होती.

2.टोफू: टोफू कैल्शियम का बेस्ट स्त्रोत है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम की कमी नहीं होती.

3.पालक का सेवन करें: हड्डियों के लिए सबसे प्रमुख तत्व कैल्शियम होता है. हरी सब्जियों में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. हड्डियों को मजबूत करने के लिए पालक का सेवन किया जा सकता है. पालक के सेवन से हड्डियों को कैल्शियम की डेली जरूरत का लगभग 25 प्रतिशत कैल्शियम मिल जाता है.
ये भी पढ़ें- सेब के जूस के 5 जबरदस्त फायदे, पेट की चर्बी को गलाए, आंखों की रोशनी बढ़ाए, आज से शुरू करें सेवन

4.बादाम खाएं: बादाम कैल्शियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है. बादाम उन ड्राई फ्रूट में गिना जाता है जो शरीर को कई लाभ पहुंचाता है. बादाम बाल, आंख के लिए तो बेस्ट है ही इसके साथ यह हड्डियों को भी सख्त बनाता है. बादाम में कैल्शियम के साथ साथ विटामिन ई और फैटी एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है.

5.सोयाबीन: सोयाबीन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. सोयाबीन में प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यदि आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं. इसके नियमित सेवन से अधिक उम्र होने पर भी हड्डियां मजबूत रहेंगी.

ये भी पढ़ें- शरीर के नस-नस में खून को साफ कर देगा गिलोय, कब्ज को करे झट से दूर, 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

6.योगर्ट का सेवन करें: योगर्ट कैल्शियम का एक बेस्ट स्त्रोत है. वैसे तो हड्डियों को मजबूत करने के लिए लोग दूध पीते हैं. लेकिन योगर्ट दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें दूध से कई गुना अधिक कैल्शियम पाया जाता है. इसलिए आप भी इसका सेवन का कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं.

Tags: Health, Health News, Healthy Foods, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें