
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 18 May 2023)
नौकरी या व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक है. नौकरीपेशा लोगों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति की संभावना है. अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा होगी. शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव होगा. माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. धन, मान-सम्मान के हकदार बनेंगे. गृह-सज्जा में आप रुचि लेंगे. वाहन सुख मिलेगा. सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 18 May 2023)
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा. आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में जा सकते हैं. आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा. धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा. पेट दर्द से परेशानी होगी. विदेश में रहने वाले स्वजनों का समाचार मिलेगा. अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें. नौकरी धंधे में परेशानी होगी. संतान की चिंता रहेगी. शरीर में आलस और थकान रहेगी.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 18 May 2023)
आज नए काम हाथ में लेना हितकर नहीं है. बाहर के खाद्य पदार्थों से तबीयत खराब होने की आशंका रहेगी. क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन रहना सही साबित होगा. धन खर्च अधिक होगा. गुप्त शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. सरकार विरोधी या नियम विरोधी कामों से दूर रहें. आग और पानी से बचें.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 01:25 IST








