
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 18 May 2023)
आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा हुआ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा. आज किए गए हर काम में सफलता मिलेगी. घर का वातावरण खुशी का रहेगा. महिलाओं को मायके से भी लाभ हो सकता है औप अच्छे समाचार मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 18 May 2023)
शारीरिक तथा मानसिक रुप से आज आप चिंता में रहेंगे. चिंताओं के कारण मानसिक दबाव होगा, जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. इससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है. मेहनत की अपेक्षा कम सफलता मिलने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी. इस दौरान आपको बिना सोचे समझे निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 18 May 2023)
आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला होगा. परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे. मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात आपको आनंदित करेंगे. व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी. विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है. महिला मित्रों से लाभ होगा. आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 01:15 IST








