बाबा… बाबा… की आवाज सुन बागेश्वर बाबा ने रोका अपना काफिला, दिव्यांग भक्त से बोले- मैं बिहार आता रहूंगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सड़क किनारे व्हील चेयर पर बैठे दिव्यांग के लिए बाबा बागेश्वर ने रोका अपना काफिला.
बाबा ने अपना हाथ उस दिव्यांग व्यक्ति की ओर बढ़ाया औऱ उसके हाथों में फूल दे दिया.
आशीर्वाद देकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा-मेरा अब बिहार आना-जाना लगा रहेगा.

पटना. बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर चाहे जितनी भी राजनीति हो रही हो, लेकिन यह भी एक सच है कि उन्हें देखने-सुनने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ रही है. स्थिति यह है कि जैसे ही पटना के होटल पनाश से नौबतपुर जाने के लिए बाहर निकलते हैं हजारों लोगों की भीड़ उन्हें सड़क पर ही घेर लेती है और उनके साथ साथ चलने लगती है. इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए नजर आते हैं. बाबा और भक्तों के बीच कैसा पवित्र नाता है यह एक बार फिर तब नजर आया जब बाबा ने आज अपने पूरे काफिले को एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए रूकवा दिया.

दरअसल, हनुमंत कथा के चौथे दिन बाबा नौबतपुर के तरेत मठ के लिए निकले और लाखों लोगों ने उनसे आशीर्वाद लिया. जैसे ही उनका कारवां आगे बढ़ता चला गया बीच में एक दिव्यांग व्यक्ति पटना एम्स से आगे नौबतपुर रोड पर कड़ी धूप में बैठकर अपने गुरु जी पंडित धीरेंद्र शास्त्री का इंतजार कर रहा था.

सड़क किनारे एक दिव्यांग व्यक्ति व्हील चेयर पर बैठे बाबा का इंतजार कर रहे व्यक्ति के पास से जब बाबा के काफिले की गाड़ियां गुजरने लगीं तो उस दिव्यांग व्यक्ति वह बाबा-बाबा चिल्लाने लगा. इस बीच आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की नजर उस दिव्यांग पर पड़ती है. बाबा ने अपनी गाड़ी को रूकवा दिया और इसके साथ ही उनका काफिला भी रुक गया.

आपके शहर से (पटना)

बाबा की गाड़ी दिव्यांग व्यक्ति के पास पहुंच गई. इसके बाद बाबा ने अपना हाथ उस दिव्यांग व्यक्ति की ओर बढ़ाया औऱ उसके हाथों में फूल दे दिया. दिव्यांग को साथ लेकर आये व्यक्ति को बाबा ने बागेश्वर धाम आने को कहा. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे बिहार आते रहेंगे. इसके बाद बाबा का काफिला नौबतपुर की ओर आगे बढ़ गया.

” isDesktop=”true” id=”6224355″ >

पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच से कई बार कहा कि बिहार के लोगों के अंदर भक्ति दिखती है ऐसी भक्ति शायद कहीं और नहीं मिलेगी, यही वजह है कि मैं बिहार का हो गया हूं. बिहार अब मेरा आना-जाना लगा रहेगा. बिहार में इस के बाद गया आऊंगा और उसके बाद वापस पटना आऊंगा. बिहार में जो बात है वह कहीं और नहीं है. बिहार के लोग अगर अपनी संस्कृति ना भूलें तो वह पूरे देश पर राज कर सकते हैं.

Tags: Bageshwar Dham, Bihar News, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें