Gold Silver Price Today in rajasthan precious metal become cheaper fatafat jaane aaj ka rate

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जयपुर के सराफा बाजार में आज सोने-चांदी के दाम में देखने को मिली गिरावट
वैश्विक धातुओं की किमतों में गिरावट से बाजारों में भीड़ की उम्मीद
सोना और चांदी के भाव में देखने को मिला अंतर

जयपुर. सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज खुशी भरा दिन है. जयपुर में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. कीमती धातुओं की किमतों में गिरावट देखने को मिली है. सोने के दाम मे करीब 500 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा चांदी के दाम में भी मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को गिरावट आया है. सर्राफा कारोबारी इसे लेकर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने का अंदाजा लगा रहे हैं.

जयपुर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के भाव की बात करें तो मंगलवार के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज की गई. सोने का भाव प्रति 10 ग्राम जहां 450 रुपये कम में मिल रहा है तो चांदी के रेट में प्रति किलो 500 रुपये की गिरावट आई है. जयपुर में 10 ग्राम 22 कैरट सोने का रेट 56,450 रुपए और 24 कैरट सोने का रेट 61,570 रुपए है. वहीं, चांदी बुधवार को 74,600 प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रहा है.

जयपुर में सोने का भाव
जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव की बात की जाए तो 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 56,450 रुपए और 1 ग्राम के हिसाब से 5,645 रुपए बना हुआ है. 24 कैरट सोने का भाव भी प्रति 10 ग्राम 61,570 रुपए है, जबकि 1 ग्राम सोने का भाव 6,157 रुपए है. मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को प्रति 10 ग्राम सेने के भाव में 450 रुपए की गिरावट देखी गई है.

आपके शहर से (जयपुर)

चांदी के भाव में मामूली गिरावट
सोने के अलावा जयपुर के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में गिरावट देखी गई. एक किलोग्राम चांदी मंगलवार को जहां 75,100 रुपये में बिका था, वहीं, बुधवार को यह 74,600 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. इस तरह चांदी के भाव में 16 मई की अपेक्षा 500 रुपये की कमी आई है.

Tags: 24 carat gold price, Gold Price Today, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें