
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को भले ही हार का सामना करना पड़ा को लेकिन विराट कोहली से पंगा लेने वाले नवीन उल हक को इस मैच के दौरान खूब मार पड़ी. एमआई के बेटर्स ने नवीन के ओवर की जबर्दस्त धुनाई की. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के इस बॉलर की गेंद पर स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का लगाकर करारा जवाब दिया. नवीन इस मुकाबले में विकेट से महरूम रहे. उन्होंने अपने चार ओवरों में 9.20 की इकनॉमी से 37 रन खर्च कर दिए.
मैच के दौरान रोहित शर्मा ने 25 गेंदों पर 37 रनों की अहम पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से एक चौका और तीन छक्के आए. उन्होंने पहले विकेट के लिए इशान किशन के साथ मिलकर 90 रन की साझेदारी बनाई. इसी बीच पांचवें ओवर में नवीन उल हक गेंदबाजी अटैक पर थे. रोहित को तीसरी गेंद उनके जोन में मिली. उन्होंने मौके का फायदा उठाया और बिना देरी किए इसे छक्के के लिए स्क्वेयर लेग की दिशा में पहुंचा दिया. खासबात यह है कि जिस वक्त यह पूरा प्रकरण हो रहा था मैदान में मैच देखने आए फैन्स विराट कोहली का नाम लेकर नवीन को चिढ़ा रहे थे.
— Billu Pinki (@BilluPinkiSabu) May 17, 2023
.
Tags: IPL 2023, Lucknow Super Giants, Mumbai indians, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 12:19 IST









