हाइलाइट्स
झारखंड में भाजपा घर-घर संपर्क कर समर्थन का आह्वान करेगी.
2024 में सभी 14 लोकसभा सीटें जीतने का भाजपा का संकल्प.
मोदी सरकार के 9 वर्ष, जनता से संवाद करेंगे पार्टी के कार्यकर्ता.
रांची. आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूरे हो जाएंगे. इसको भारतीय जनता पार्टी बड़ी तैयारी कर रही है. ऐसी खबर है कि भाजपा इस दिन से ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रचार अभियान का आगाज कर देगी. 30 मई को प्रधानमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी जिले में बड़ी रैली को संबोधित कर सकते हैं. इसके बाद एक महीने तक पूरे देश में भाजपा विशेष संपर्क अभियान चलाएगी. जाहिर है 2024 की बड़ी चुनावी लड़ाई के लिए भाजपा कमर कस चुकी है. इसी क्रम में इसकी तैयारी झारखंड में भी दिख रही है और पार्टी ने लोकसभा की सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.
झारखंड में अपनी तैयारियों के लिए बीजेपी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रांची के सरला बिरला स्कूल सभागार में संपन्न हो गई. 16 मई को हुई बैठक में संपर्क से समर्थन का आह्वान किया गया. बैठक में 17 से 21 मई के बीच जिला कार्यसमिति बैठक, 18 से 24 मई के बीच विभिन्न मंडलों की कार्यसमिति की बैठक निर्धारित की गई. इसमें 2024 में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया.
यह वर्ष आत्मनिर्भर भारत का- दीपक प्रकाश
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि देश की जनता की चाहत है कि तीसरी बार मोदी सरकार बने, क्योंकि मोदी सरकार के 9 वर्ष भारत के स्वाभिमान और सम्मान का वर्ष है. यह गांव गरीब किसान के कल्याण का वर्ष है. यह अंत्योदय से सर्वोदय का वर्ष है. यह देश को निराशा से आशा में बदलने का वर्ष है. यह बढ़ती अर्थव्यवस्था का वर्ष है. भारत की दुनिया में बढ़ती साख का वर्ष है. यह आत्मनिर्भर भारत का वर्ष है.
आपके शहर से (रांची)

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनी दलीलें, फैसला रखा सुरक्षित

राहुल गांधी को मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है मामला, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Gold Silver Rate Today: सोना हुआ और महंगा, जानिए रांची में क्या है आज का भाव

Job News: बोकारो में 550 पदों पर होगी होमगार्ड की बहाली, आवेदन करने की यह है अंतिम तारीख

ICSE 10th Result: सिमरन आर्यन 97.8% अंक के साथ बनीं जिला टॉपर, चाचा की ऑनलाइन मदद बनी ‘वरदान’

जमशेदपुर में यहां पेश की जाती है फालूदा मिक्स कुल्फी, गर्मी में तन-मन को रखता है कूल!

शादी में चाहते हैं रॉयल लुक तो आइए ‘ठकुराइन’, सेहरे से लेकर जूती तक में झलकेगी रॉयल्टी

देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में 24 मई को राष्ट्रपति करेंगी पूजा, श्रद्धालुओं के लिए 3 घंटे बंद रहेंगे पट

UP School Summer Vacation: यूपी में शुरू होने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां, इन राज्यों में भी हो गया ऐलान

Palamu News : घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

23 FIR, कोयला व्यवसायियों के लिए आतंक, मुंबई से गिरफ्तार हुआ झारखंड का गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव
दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इन उपलब्धियों के साथ 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान को सफल बनाएंगे. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जनता झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर भाजपा एवं एनडीए उम्मीदवार को जीत दिलाने केलिए कमर कसकर तैयार है.
पीएम मोदी के हाथों में भारत सुरक्षित-लक्ष्मीकांत वाजपेयी
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत माता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है. झारखंड बीजेपी प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महासंपर्क अभियान में हम हर घर की चौखट पर जाएं और प्रधानमंत्री जी के संदेश को पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि महासंपर्क अभियान को को सिर्फ अभियान की तरह नहीं, बल्कि भारत माता की सेवा मानकर सफल बनाएं. उन्होंने नई पीढ़ी को डिजिटल माध्यम से जोड़ने का आह्वान किया.
भाजपा ने किया झारखंड का विकास-बाबूलाल मरांडी
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज देश में कश्मीर फाइल और केरला स्टोरी यदि पर्दे पर दिखाई जा रही तो यह नरेन्द्र मोदी सरकार के कारण ही संभव है, अन्यथा कांग्रेस सहित यूपीए गठबंधन की सरकारें तो सच्चाई पर हमेशा पर्दा डालती रहीं हैं. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास की पर्याय है. झारखंड में जो भी विकास दिखता है वो भाजपा सरकार की देन है.
भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए भाजपा संकल्पित-रघुवर दास
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे भ्रष्टाचार मुक्त अभियान में सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत केलिए दृढ़ संकल्पित है. पूर्व सीएम ने ने कहा कि 9 वर्षों की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. प्रधानमंत्री ने नजदीक से गरीबी देखी इसलिए उन्होंने करोड़ों बेघरों को घर दिए, शौचालय दिए, बिजली और नल से जल की सुविधाएं दीं. आयुष्मान भारत योजना से गरीबों के इलाज की गारंटी दी.
आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज के उत्थान का वर्ष-अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज के उत्थान का वर्ष है. यह समाज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की मुख्यधारा में तेजी से जुड़ा है. लोक कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए हैं. उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है.
अपनी ताकत पहचानें भाजपा कार्यकर्ता- नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि राज्य में 80 लाख लोगों तक संपर्क स्थापित कर महासंपर्क अभियान को सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है. आपके पास उपलब्धियों का भंडार है. जनता मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ता देखना चाहती है. उन्होंने महासंपर्क अभियान के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान, और आजीवन सहयोग निधि अभियान को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
भाजपा के प्रदेश स्तर के कार्यक्रम तय
मिली जानकारी के अनुसार, 2 और 3 जून को लोकसभा स्तरीय विकास तीर्थ का आयोजन होगा. 4 जून को लोकसभा स्तरीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स मीट होंगे. 5 और 6 जून एवं 19 और 20 जून को विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. 7 और 8 जून को विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन के साथ परिचर्चा होगी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी करेंगे संवाद
10 और 11जून को लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन होगा. 12, 13 एवं 14 जून को विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन होगा. 15 जून को लोकसभा स्तरीय प्रेसवार्ता आयोजित होगी. 16 एवं 17 जून को लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन होंगे. 21 जून को योग दिवस का आयोजन विधानसभा स्तर पर होगा. 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी बूथ स्तर पर संवाद करेंगे.
‘मन की बात’ में 9 वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा
इसके बाद 25 जून को मन की बात कार्यक्रम और प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी. 30 जून को हुल दिवस कार्यक्रम शक्तिकेंद्र पर आयोजित कर भाजपा सरकार द्वारा जनजाति समाज के उत्थान के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा होगी.
.
Tags: Jharkhand BJP, Jharkhand Politics, Loksabha Election 2024, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 11:49 IST









